UP Police Exam Cancel: सीएम योगी का बड़ा एक्शन, यूपी पुलिस भर्ती को किया रद्द, लाखों अभ्यर्थियों को राहत

UP Police Exam Cancel: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती लीक मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम ने हजारों अभ्यर्थियों के प्रदर्श के बाद भर्ती को रद्द कर दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा कि 6 महीने के अंदर फिर से भर्ती को पूरा किया जाएगा।

पोस्ट में लिखा ‘आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।‘

राज्य सरकार की ओर से जारी नोटिस में लिखा है, ‘दिनाक 17 व 18 फरवरी 2024 को संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में प्राप्त तथ्यों एवं सूचनाओं के परीक्षण के आधार पर शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त शुचिता एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों के दृश्टिगत इस परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

एसटीएफ करेगी जांच

शासन ने भर्ती बोर्ड को यह निर्देश दिए हैं कि जिस भी स्तर लापरवाही बरती गई है उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। योगी सरकार, यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले की जांच का जिम्मा स्पेशल टास्ट फोर्स (STF) को सौंपेगी। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Read Also: UP: कासगंज में माघ पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में पलटी, 15 की मौत

अभ्यर्थियों से नहीं लिया जाएगा पैसा

इसके अलावा शासन ने भर्ती बोर्ड को यह निर्देश दिया है कि जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की जाए। बोर्ड को आदेश दिया कि 6 महीनें के अंदर-अंदर फिर से भर्ती को कराया जाए। अभ्यर्थियों से इस बार आने-जाने का कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश परिवहन अभ्यर्थियों से आने-जाने का कोई पैसा नहीं लेगा।

Read Also: Assam: हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट का बड़ा फैसला, मुस्लिम विवाह अधिनियम हटाने पर लगाई मुहर, जानिए प्रदेश में क्या-क्या बदलेगा ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *