Ind vs Eng Ranchi Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन पहले सत्र में इंग्लैंड पहली पारी में 353 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने नाबाद 122 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से रवीन्द्र जडेजा ने चार, आकाशदीप ने तीन, सिराज ने दो और अश्विन ने एक विकेट लिया।
इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 302 रन बनाए थे। टीम इंडिया फिलहाल पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। दोनों टीमों के लिए रांची टेस्ट बहुत महत्वपूर्ण है। भारत इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। वहीं, इंग्लैंड यह मैच को जीतकर सीरीज को बराबर करना चाहेगा।
बता दें कि, रांची में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। इंग्लैंड टीम चौथे मैच के दूसरे दिन के पहले सेशन में 353 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट 122 रन बनाकर नाबाद रहे। यह उनके टेस्ट करियर का 31वां शतक है। वहीं भारत की तरफ से पहली पारी में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टॉप विकेट टेकर रहे।
रोहित शर्मा हुए आउट
दूसरे दिन तीनों विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए। जडेजा ने दूसरे दिन खेल शुरू होने के बाद दिन का पहला विकेट रोबिनसन को विकेटकीपर जुरेल के हाथों कैच कराकर लिया। वहीं उसके बाद उन्होंने शोएब बशीर को बिना खाता खोले ही पाटीदार के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। दिन का तीसरा विकेट जेम्स एंडरसन को एलबीडब्ल्यू कराकर लिया। जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा 2 रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बने। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है।
Read Also: Haryana: किसानों की कर्ज माफी कर मनोहर लाल ने खींची नई लकीर…अन्य राज्यों के लिए बनेगा नजीर