Haryana JJP BJP Alliance: हरियाणा के लिए चुनाव के लिहाज से यह साल बहुत महत्वपूर्ण है। इस चुनावी साल में आम चुनाव के बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। चुनावों को लेकर पक्ष और विपक्ष लगातार तैयारियां कर रहा है। इन सबके बीच में कयासों का बाजार गरम था कि जेजेपी और बीजेपी गठबंधन टूटने वाला है। जेजेपी सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
अब इन अफवाहों पर विराम लग गया है। जेजेपी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इन खबरों का खंडन कर दिया। दुष्यंत चौटाला का कहना है कि बीजेपी और जेजेपी लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव भी मिलकर लड़ेंगे। 10 लोकसभा सीटों पर लोकसभा प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं उन्हें को-ऑर्डिनेशन के लिए जिम्मेदारी दी गई है। हमने हरियाणा में पूरे को-आर्डिनेशन के साथ सरकार को चलाया भी है और गठबंधन को निभाया भी है।
NDA के सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी राज्यों में गठबंधन सहयोगियों के साथ को-ऑर्डिनेट कर रही है। अब तक वो नॉर्थ के राज्यों में नहीं आए हैं लेकिन दक्षिण में और अन्य कई राज्यों में उन्होंने ऐसा किया है। उन्होंने कहा,10 की 10 सीटों पर तैयारी तो हम भी कर रहे हैं।
Read Also: UP: काशी में बोले पीएम मोदी, ‘महादेव के आशीर्वाद से चारों ओर बज रहा विकास का डमरू’
प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर हम भी काम कर रहे हैं और वो (बीजेपी) भी काम कर रहे हैं लेकिन जब अलाइंस होते हैं तो मिल-बैठकर ही कोई बातचीत करके किसी फैसले पर आया जाता है। सियासी गलियारों में अफवाहों का बाजार जल्दी गरम हो जाता है। मीडिया में आई ऐसी खबरें पूरी तरह से गलत है।
Read Also: Haryana: मनोहर लाल का मनोहारी बजट…छाया रहा गांव, गरीब,किसान व पशुपालक