Ayodhya Pran Pratishtha: बस कुछ समय का इंतजार…सज गई रामनगरी, आज रामलला आएंगे

Ayodhya Pran Pratishtha: आखिरकार समाप्त हो गया वर्षों का इंतजार…वह घड़ी आ गई है, जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। 500 सालों के बाद भगवान राम अपने भव्य दिव्य और नव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं। अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ठ लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए चौदह जोड़े यजमान होंगे। मंगलवार 23 जनवरी को राम मंदिर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

अरुण योगीराज ने बनाई ऐतिहासिक मूर्ति

बता दें कि, रामलला की ऐतिहासिक मूर्ति मैसूर के फेमस मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है। नई 51 इंच की मूर्ति को गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में रखा गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया यह मूर्ति जमकर वायरल हुई थी। रामनगरी के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि बिना प्राण प्रतिष्ठा के रामलला के मुख से कपड़ा नहीं हटाना चाहिए था।

सीएम योगी ने प्राण प्रतिष्ठा की दी शुभकामनाएं

वहीं, प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम योगी भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले हैं। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी थीं।

Read Also: Ayodhya Pran Pratishtha: 22 जनवरी को राजधानी दिल्ली में भी रहेगा आधे दिन का अवकाश, उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

उन्होंने कहा था, श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पुण्य अवसर के साक्षी बनने आ रहे सभी अतिथि महानुभावों का सप्तपुरियों में श्रेष्ठ, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की प्राकट्यभूमि श्री अयोध्या धाम में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने आज देशभर में अपने सभी कार्यालयों में छुट्टी की घोषणा कर दी। कंपनी का कहना है कि वह चाहते हैं कि लाखों रिलायंस सहकर्मी परिवार के साथ जश्न मना सकें और भक्ति में शामिल हो सकें, इसलिए छुट्टी का ऐलान किया गया है।

Read Also: Ayodhya: अभेद हुई रामनगरी की सुरक्षा, ब्लैककैट कमांडो…बख्तरबंद गाड़ियां, AI कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *