Pakistan क्रिकेट में उथल-पुथल का दौर जारी, अब PCB प्रमुख ने दिया इस्तीफा

Pakistan Cricket: वनडे विश्वकप 2023 के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल मचा हुआ हैं। कोच और कप्तान के बाद अब पकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष जका अशरफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विश्वकप से लेकर अब तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम का खराब प्रदर्शन जारी है। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद अब न्यूजीलैंड के साथ जारी 5 टी-20 मैचों की सीरीज में अब तक शुरुआती चार मैच हार चुकी है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में पिछले 14 महीनों में आज तीसरे अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। अशरफ ने नजम सेठी के रिजाइन के बाद पिछले साल यह पद संभाला था। अचानक से दिए अपने इस्तीफे के बाद जका अशरफ ने पाकिस्तान बोर्ड में बनाए गए खराब माहौल को दिया है। वर्ल्ड कप 2023 में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भूचल सा आया हुआ है।

इस्तीफों की लग रही झड़ी

इससे पहले टीम के कप्तान बाबर आजम ने अचानक से टीम की सभी प्रारुपों से कप्तानी को छोड़ दिया था। शुक्रवार को कोचिंग स्टाफ से मिकी आर्थर, ग्रांट ब्रैडबर्न, और एंड्रयू पुटिक ने भी अपना पद छोड़ दिया था। पीसीबी के नए अध्यक्ष कौन होंगे अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Read Also: Ayodhya में बाहरी लोगों की NO ENTRY, स्थानीय निवासियों को भी दिखाना होगा आई कार्ड, बुलेटप्रूफ गांडियां तैनात

पाक टीम का शर्मनाक प्रदर्शन

वनडे विश्वकप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम का खराब प्रदर्शन अब भी जारी है। शान मसूद की कप्तानी में पहले टीम ने ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीनों मैच हारे। अब न्यूजीलैंड के साथ हो रही 5 टी-20 मैचों की सीरीज में शुरू के चार मैच बुरी तरह से हारे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की मजबूत कड़ी माने जाने तेज गेंदबाजों की जमर धुनाई हो रही है।

Read Also: Ram Mandir: 22 जनवरी को आ रहे हैं रामलला, प्राण प्रतिष्ठा…दर्शन से लेकर टिकट तक पढ़िए पूरी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *