Gujarat Boat Tragedy: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, छात्रों से भरी नाव झील में डूबी…दो शिक्षकों समेत 9 छात्रों की मौत
Gujarat Boat Tragedy: गुरुवार को गुजरात के वडोदरा से एक दर्दनाक ख़बर सामने आई है। स्कूली छात्रों से भरी नाव झील में पलट गई। नाव में करीब 27 लोग सवार थे। जिसमें दो शिक्षकों समेत 9 छात्रों की मौत हो गई। यह सभी हरणी की मोटनाथ झील में नौका विहार कर रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया।