Politics: कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का दावा, बीजेपी ने कृषि बजट में किया छल
Deepender Singh Hooda: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। हुड्डा का कहना है कि केन्द्र सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। सरकार ने फसलों की एमएसपी नहीं बढ़ाई है। स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि मोदी सरकार ने 5 साल में कृषि बजट का 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक सरेंडर कर दिया है।