Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसको लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। इस दौरान कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या दौरे पर गया था। प्रतिनिधिमंडल में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार राय और राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा शामिल थे।
असमाजिक तत्वों ने तोड़ा झंडा
रामनगरी में स्थानीय निवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। झड़प इस कदर बढ़ गई कि कांग्रेस के झंडे तक तोड़ दिया गया। अयोध्या कांग्रेस महिला प्रभारी रेनू राय का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने हमारी पार्टी का झंडा छीन लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बुरा व्यवहार किया गया। इस तरह की घटना शर्मनाक है। पार्टी इस कृत्य की निंदा करती है।
Read Also: Ram Mandir Pran Pratistha: भारत से लेकर विदेशों तक उत्साह, अमेरिका के 10 राज्यों में लगे बोर्ड
इस पूरे मामले को लेकर अयोध्या के पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या धाम में दर्शन-पूजन करने के लिए आया था। जब प्रतिनिधमंडल के सभी सदस्य जन्मभूमि में दर्शन करने के लिए अंदर चले गए। बाहर कुछ लोग आपस में झगड़ा करने लगे।
झंडा फहराने को लेकर हुआ विवाद
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग झंडा फहराने को लेकर बातचीत कर रहे थे। लेकिन बात न बनने पर झड़प स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Read Also: Loksabha Chunav 2024: ना INDIA ना NDA, आम चुनाव में अकेला चलेगा हाथी