Loksabha Chunav 2024: ना INDIA ना NDA, आम चुनाव में अकेला चलेगा हाथी

Loksabha Chunav 2024 Mayawati: आगामी लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज अपने जन्मदिन पर मीडिया को संबोधित करते हुए इसका ऐलान किया। इस दौरान मायावती ने सपा और बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी का जनाधार बनाए रखना बहुत जरूरी होता है।

आगे गठबंधन का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा, ‘गठबंधन करने से पार्टी को फायदा कम, नुकसान ज्यादा होता है और हमारा वोट प्रतिशत भी घट जाता है और अन्य दल को फायदा पहुंच जाता है। इसलिए अधिकांश पार्टी बीएसपी से गठबंधन कर चुनाव लड़ना चाहती हैं। हमारी पार्टी अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़कर बेहतर नतीजे लाएगी।

गठबंधन से होगा नुकसान- मायावती

हम इसलिए चुनाव अकले लड़ते हैं क्योंकि इसका सर्वोच्च नेतृत्व एक दलित के हाथ है। गठबंधन करके बीएसपी का पूरा वोट गठबंधन की पार्टी को चला जाता है जबकि उस गठबंधन का वोट, विशेषकर अपर कास्ट वोट बसपा को नहीं मिलता है। जिससे पार्टी को बड़ा नुकसान होता है।

मायावती ने कहा कि बसपा यूपी विधानसभा चुनाव भी अकेले लड़ चुकी है और अकेले सरकार भी बना चुकी है। उन्होंने कहा कि बीएसपी किसी को फ्री में समर्थन नहीं देगी लेकिन चुनाव के बाद गठबंधन के बारे में वह विचार कर सकती हैं। मायवती ने कहा कि हमारी पार्टी देश में जल्दी ही घोषित होने वाले लोकसभा चुनाव दलितों आदिवासियों अति पिछड़ों मुस्लिमों और अल्पसंख्यकों के दम पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

Read Also: India Maldives Controversy: मालदीव की भारत को चेतावनी, 15 मार्च तक वापस बुलाए सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *