Noida Cricket: नोएडा में एक क्रिकेट मैच के दौरान एक बल्लेबाज की मौत हो गई। बल्लेबाज पिच पर रन लेने के लिए दौड़ रहा था अचानक इस दौरान हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही खिलाड़ी की मौत हो गई। साथी खिलाड़ियों और विपक्षी टीम के खिलाड़ियों ने सीपीआर देने की कोशिश की लेकिन जान नहीं बचा सके।
34 वर्षीय मृतक खिलाड़ी विकास नेगी पेशे से इंजीनियर था, जो नोएडा में कार्पोरेट लीग के मैच खेल रहा था। इस समय नोएडा में कॉर्पोरेट लीग के मैच खेले जा रहे हैं। मंगलवार को मैवरिक्स इलेवन और ब्लैजिंग बुल्स का मैच चल रहा था। मैवरिक्स टीम बल्लेबाजी कर रही थी। उमेश कुमार और विकास नेगी बल्लेबाजी कर रहे थे। मैच के 14वें ओवर में उमेश ने चौका लगाया। विकास नॉन-स्ट्राइकर एंड से बधाई देने के लिए स्ट्राइकर एंड की ओर आ गए। उमेश के पास पहुंचने के पहले ही विकास पिच पर गिर गया।
7 रन बनाकर खेल रहा था बल्लेबाज
इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी पिच पर पहुंचकर विकास को सीपीआर देने लगे। विकास को कुछ समय के लिए जमीन पर बैठाकर रखा और बाद में एक अस्पताल में लेकर गए लेकिन डॉक्टर्स ने विकास को मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक आने से पहले विकास अपनी टीम के लिए 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर खेल रहे थे।
विकास की टीम का स्कोर 13.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन था। मुकाबला यूट्यूब पर लाइव ब्रॉडकास्ट हो रहा था। ब्लैजिंग बुल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 19.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। जवाब में मैवरिक्स बल्लेबाजी कर रही थी।