Delhi Liqour Scam Manish Sisodia Sanjay Singh: दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोपित पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राहत नहीं मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को दोनों की न्यायिक हिरासत को 20 जनवरी तक बढ़ा दिया है। कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए बड़ा झटका दिया है। 14 जनवरी को मकर सक्रांति जेल में मनाएंगे।
मिश्रा को मिली राहत
इसके अलावा कोर्ट ने इस मामले में सह आरोपी सर्वेश मिश्रा को राहत दी है। कोर्ट ने मिश्रा को अंतरिम जमानत दे दी है। बता दें कि, सर्वेश मिश्रा को पिता की बीमारी की वजह से कोर्ट के समन पर पेश नहीं हुए थए। मिश्रा के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि उनके पिता का बोन मैरो ट्रांसप्लांट होना है, वो गुरूग्राम के अस्पताल में भर्ती हैं। सर्वेश मिश्रा की यह दलील सुनने के बाद कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत देने के साथ ही नियमित जमानत भी लेने को कहा है।
बीते साल सिसोदिया और संजय हुए थे गिरफ्तार
बता दें कि, आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य संजय सिंह और मनीष सिसोदिया अभी भी जेल में बंद है। दोनों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। सिसोदिया को बीते साल फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया था जबकि संजय सिंह को बीते साल 4 अक्टूबर को केन्द्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था।
read also: Noida: पिच पर रन लेते समय बल्लेबाज की मौत, मृतक खिलाड़ी पेशे से था इंजीनियर