Ram Mandir Pran Pratistha: राम मंदिर पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, INDIA गठबंधन की सभी पार्टियां समारोह में नहीं जाएगी अयोध्या
INDIA Alliance on Ram Mandir Pran Pratistha: बुधवार को कांग्रेस ने 22 जनवरी को रामनगरी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सम्मान निमंत्रण अस्वीकार कर दिया। आयोजन समिति ने सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दिग्गज नेता अधीर रंजन को निमंत्रण भेजा था। लेकिन, कांग्रेस ने इस निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया।