Goa पुलिस का बड़ा खुलासा: कातिल CEO मां ने बनाया था बेटे की हत्या का प्लान…कप सीरफ समेत इन चीजों का किया इस्तेमाल

Suchana Seth Arrest: गोवा के होटल में 4 साल के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। गोवा पुलिस ने दावा किया महिला ने बेटे की हत्या करने की पहले ही प्लानिंग बना रखी थी। प्लानिंग के तहत महिला अपने बेटे को गोवा लेकर आई। होटल बुक करके अपनी प्लानिंग को अंजाम दिया।

बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी की CEO सूचना सेठ अपने साथ कप सीरप की बोटल लेकर आई थी। पुलिस को शक है कि पहले महिला ने अपने बेटे को सीरप की हैवी डोज दी। इसके बाद तकिए से गला घोंटकर मार डाला। कातिल मां ने एक सीरप की बोटल तो होटल से मंगवाई थी।

दम घुटने से हुई बच्चे की मौत

एक टीवी चैनल के मुताबिक, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आई है। मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर कुमार नाइक ने बताया कि बच्चे की दम घुटने से हत्या हुई है। बच्चे का चेहरा और छाती में सूजन थी। नाक से खून बह रहा था। हत्या करीब दो दिन पहले हुई थी।

Read Also: Haryana: बिजली मंत्री रणजीत चौटाला का बड़ा बयान, प्रदेश में इन दो शिफ्टों में मिलेगी बिजली

क्या है पूरा मामला

बता दें कि, बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल AI लैब की फाउंडर और CEO सूचना सेठ 6 जनवरी को गोवा के सोल बनयान ग्रांडे होटल में अपने बेटे के साथ आई थी। सोमवार को उसने होटल से चेक-आउट किया था। वह टैक्सी से बेंगलुरु के लिए निकली थी। बाद में जब होटल स्टाफ सूचना का कमरा साफ करने गए तो खून से सना हुआ तौलिया देखा।

इसके बाद गोवा पुलिस को जानकारी दी गई। सोमवार देर रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से उसे गिरफ्तार किया गया। गोवा की मापुसा कोर्ट ने उसे 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दरअसल, सूचना सेठ और उसके पति का तलाक हो गया है। कोर्ट के आदेश पर उसका पति अपने बेटे से सिर्फ रविवार के दिन मिल सकता था। यही बात सूचना गवारा नहीं थी। बेटे और पति को अलग-अलग करने के लिए अपने ही बेटे की कातिल बन गई।

Read Also: Ayodhya: स्वर्ण कपाटों से सज गया रामलला का मंदिर, जाने मंदिर में कितने लगेंगे स्वर्ण द्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *