Ind vs Afg Rashid Khan: अफगानिस्तान की टीम इन दिनों भारत दौरे पर हैं। अफगानिस्तान की टीम को भारत के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच गुरुवार 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच के एक दिन पहले अफगान टीम का बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज स्पिनर राशिद खान पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
कयास लगाए जा रहे थे कि वह आखिरी दो मैच खेल सकते हैं। लेकिन वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए। इसकी जानकारी टीम के कप्तान इब्राहिम जादरान ने दी है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जादरान ने कहा कि राशिद खान अभी पूरी तरह से चोट से उबरे नहीं हैं। वह टीम के साथ यात्रा जरूर करेंगे लेकिन खेल नहीं पाएंगे।
हम चाहते हैं कि वह जल्दी से जल्दी ठीक हो जाए। टीम को उनकी कमी जरूर खलेगी। हालांकि, टीम के साथ होने पर खिलाड़ियों को उनके अनुभव का फायदा जरूर मिलेगा। राशिद डॉक्टर के साथ रहकर रिहैब कर रहे हैं। हम पूरी सीरीज में राशिद को मिस करेंगे।
read also: Noida: पिच पर रन लेते समय बल्लेबाज की मौत, मृतक खिलाड़ी पेशे से था इंजीनियर
टी20 सीरीज का कार्यक्रम….
पहला टी20: 11 जनवरी, मोहाली, शाम 7 बजे से
दूसरा टी20: 14 जनवरी, इंदौर, शाम 7 बजे से
तीसरा टी20: 17 जनवरी, बेंगलुरु, शाम 7 बजे से
भारत और अफगानिस्तान की टीमें…
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (WK), संजू सैमसन (WK), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।
अफगानिस्तान टीम: इब्राहिम जादरान (C), रहमानुल्लाह गुरबाज (WK), इकराम अलिखिल (WK), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब-उर-रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन-उल-हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद और गुलबदीन नायब।