Goa: पति से तलाक…फिर मां की ममता का घोंट दिया गला, बाद में 4 साल के बेटे को दुनिया से कर दिया रुखसत, रूला देगी इस हत्यारन CEO की काली करतूत

Suchana Seth: सूचना सेठ…एक ऐसा नाम जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। कुछ साल पहले इस नाम के कसीदे सोशल मीडिया पर खूब पढ़े जाते थे। इस नाम ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया था। अपने अथक प्रयास और कड़े तप से बेंगलुरु में एक टेक्नो कंपनी की संस्थापक और CEO बन गई। लेकिन आज इस नाम के कसीदे नहीं पढ़े जा रहे बल्कि भारत की मीडिया में इस नाम को इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि इस नाम ने एक ऐसी काली करतूत को अमलीजामा पहनाया, जो किसी को भी हैरत में डाल सकती है और हैरान कर सकती है।

दरअसल, 39 साल की एक कामयाब और प्रतिभावान एक कंपनी की सीईओ सूचना सेठ ने अपने साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इसके पीछे की वजह जानकर हर कोई सन्न रह गया और मानव होने पर शर्मिंदगी महसूस करने लगा। सूचना पर इस समय इल्जाम लगे हैं कि उसने अपने चार के बेटे की हत्या कर दी। फिर उसके बाद बेटे के शव को बैग में रखकर भाग गई।

लेकिन बाद में जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड के पीछे की सच्चाई और वजह क्या है। चलिए बिना देर किए जानते हैं। साल 2010 इसी साल सूचना सेठ की शादी हुई थी। इसके बाद साल 2019 में सूचना के घर किलकारियां गूंजी और बेटा प्राप्त हुआ। शादी के 10 साल बाद पति के साथ रिश्ते खराब होने लगे और मामला कोर्ट की दहलीज पर दस्तक देता है।

न्यायालय में सुनवाई के बाद आदेश दिया जाता है कि दोनों का तलाक हो गया। लेकिन रविवार के दिन पिता अपने बेटे से मिल सकता है। जिसके बाद पिता और बेटे के बीच गाहे बगाहे मुलाकात होने लगी। बस यही इस कहानी का लब्बोलुआब है यानि कि निचोड़। क्योंकि बेटे और पिता के बीच मुलाकात सूचना सेठ को रास नहीं आ रही थी। अपने पति के लिए मन में नफरत भरे बैठी सूचना किसी तरह से दोनों के तरह करना चाहती थी।

Read Also: Mohammed Shami के नाम बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रपति मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से किया सम्मानित, दो खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न  

इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए सूचना ने एक प्लान बनाया लेकिन प्लान इतना खतरनाक हो सकता है कि मां की ममता को ही मार दिया जाए और इंसानियत गला दबा दिया जाए। खैर यह तो कोई सोच ही नहीं सकता। बीते कुछ दिन पहले सूचना ने अपने बेटे से कहा कि चलो काफी दिन हो गए कहीं बाहर घूमकर आते हैं। जिस पर बेटा भी खुश हो गया। सूचना ने गोवा के कैंडोलिम इलाके में एक होटल बुक किया। दोनों मां-बेटा इसी होटल में रहने लगे।

बस फिर क्या था सूचना ने बेटे को मौका पाकर इसी होटल में हत्या कर दी। बेटे के शव को बैग में रखकर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास करने लगी। किसी को किसी तरह का कोई शक नहीं हो पहले होटल के कमरे को कैमिकल से अच्छे से साफ किया। फिर होटल से चेक-आउट करके बाहर निकल गई और कैब बुक करके कर्नाटक की ओर जाने लगी।

इसके बाद जब होटल के कर्मचारी कमरे में पहुंचते है तो कहीं कहीं खून के धब्बे मिल जाते है। इसके बाद होटल मैनेजर को सूचना दी गई। मैनेजर ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। होटल के सीसीटीवी कैमरे चैक करने के बाद पता चला कि जाते समय महिला के साथ उसका बेटा नहीं है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किसी तरह कैब वाले का नंबर निकाल लिया। बातचीत के बाद कैब ड्राइवर को कहा कि नजदीकी पुलिस स्टेशन में गाड़ी लेकर जाओ। ड्राइवर ने सूचना सेठ को बिना बताए गाड़ी नजदीकी पुलिस स्टेशन में घुमा दी। जिसके बाद सूचना सेठ ने अपने हत्यारन बनने के पीछे की पूरी कहानी बताई।

Read Also: Haryana: हरियाणा में तेज रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई गाड़ी, 6 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *