Haryana: हरियाणा में तेज रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई गाड़ी, 6 लोगों की मौत

Haryana Accident: हरियाणा के सिरसा में सोमवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच लोग एक ही परिवार के थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसपी सुमेर सिंह, डीएसपी क्राइम ब्रांच राजीव कुमार मौके पर पहुंचे।

सोमवार को जिले के डबवाली क्षेत्र में शाम करीब तीन बजे कार गांव शेरगढ़ के समीप अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई। सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए औऱ पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने उपमंडल नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

नींद के कारण हुआ हादसा

डबवाली शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। परिजनों के बयानों के बाद मंगलवार को आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी मृतकों को परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसा गाड़ी चालक की नींद के कारण हुआ है।
एक ही परिवार के थे पांच मृतक

मृतकों की पहचान राजस्थान के श्रीगंगानगर के वार्ड नंबर दो की रामदेव कालोनी की गली नंबर सात निवासी बनवारी लाल वर्मा, उनकी पत्नी दर्शना, बड़े भाई कृष्ण कुमार, उसकी पत्नी गुड्डी देवी, दूसरे भाई ओमप्रकाश की पत्नी चंद्रकला, कार चालक गांव सरदारपुरा बिका के वार्ड नंबर पांच निवासी सुभाष चंद्र के रूप में हुई है।

read also: Haryana: इंडिया गठबंधन पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का निशाना, ‘सीटों पर अब तक सहमति नहीं…आगे किसी चीज पर नहीं होगी’

दर्शना देवी के पिता हिसार के सेक्टर-15 निवासी रिटायर्ड हेडमास्टर पिरथी सिंह की मृत्यु हो गई है। मंगलवार को सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार है। पिता की मृत्यु पर शोक जताने वह अपने पति, जेठ कृष्ण कुमार तथा दो जेठानियों के साथ कार से जा रही थी। दोपहर बाद एक बजे श्रीगंगानगर से हिसार के लिए चले थे।

read also: Ayodhya: रामलला के मंदिर में लगने वाला घंटा बटोर रहा सुर्खियां, खासियत जानकर उड़ जाएंगे होश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *