Ayodhya: स्वर्ण कपाटों से सज गया रामलला का मंदिर, जाने मंदिर में कितने लगेंगे स्वर्ण द्वार
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के गर्भगृह में स्थापित होने का समय नजदीक आता जा रहा है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों जोरों पर हैं। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा आज एक बहुप्रतिक्षित पल भी सामने आया है। मंदिर के भूतल में स्वर्ण मंडित कपाट लगाने का क्रम प्रारंभ हो गया।