Mohammed Shami Arjun Award: मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को अवार्ड से सम्मानित किया। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। शमी यह प्रतिष्ठित अवार्ड पाने वाले 9वें पुरूष क्रिकेटर है। बीते वनडे विश्वकप 2023 में शमी ने सबसे धाकड़ परफॉर्म किया था। 7 मैचों में शमी ने 24 विकेट अपने नाम किए थे।
तेज गेंदबाज का पिछले कुछ समय में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। भारतीय टीम को विश्वकप फाइनल में पहुंचाने में शमी ने बड़ा किरदार निभाया था। विश्वकप फाइनल में भारत को भले ही हार मिली हो लेकिन फाइनल में भी शमी ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। अवार्ड पाने के बाद शमी ने कहा कि यह उनके सपने के सच होने जैसा है।
मेरे सपने सच होने जैसा- शमी
मैंने अपनी जिंदगी में कई लोगों को इस अवार्ड से सम्मानित होते देखा है। कुछ लोगों की पूरी जिंदगी निकल जाती है लेकिन यह अवार्ड नहीं मिल पाता है। यह अवार्ड पाने के बाद मैं गर्व की अनुभूति कर रहा हूं। विश्वकप 2023 मेरे सपने के सच होने जैसा रहा है। विश्वकप में पूरी टीम ने एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन किया था।
read also: Haryana: हरियाणा में तेज रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई गाड़ी, 6 लोगों की मौत
इसके अलावा सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिला है। यह सभी अवॉर्ड इन एथलीट्स को अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिए गए हैं। शमी के अलावा 26 और खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
दो खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न अवॉर्ड…
चिराग शेट्टी – बैडमिंटन
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी – बैडमिंटन
26 खिलाड़ियों के नाम हुआ अर्जुन अवॉर्ड…
ओजस प्रवीण देवताले – तीरंदाजी
अदिति गोपीचंद स्वामी – तीरंदाजी
श्रीशंकर – एथलेटिक्स
पारुल चौधरी – एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीन – बॉक्सर
आर वैशाली – शतरंज
मोहम्मद शमी – क्रिकेट
अनुश अग्रवाल – घुड़सवारी
दिव्यकृति सिंह – घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर – गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक – हॉकी
सुशीला चानु – हॉकी
पवन कुमार – कबड्डी
रितु नेगी – कबड्डी
नसरीन – खो-खो
पिंकी – लॉन बॉल्स
ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर – शूटिंग
ईशा सिंह – शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह – स्क्वैश
अयहिका मुखर्जी – टेबल टेनिस
सुनील कुमार – रेसलिंग
अंतिम – रेसलिंग
रोशीबिना देवी – वुशु
शीतल देवी – पैरा आर्चरी
अजय कुमार – ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव – पैरा कैनोइंग
read also: Haryana: हरियाणा में तेज रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई गाड़ी, 6 लोगों की मौत