Politics: गठबंधन में पूरा साथ…लेकिन सीट शेयरिंग पर अटकी बात, जानिए कांग्रेस ने कहां-कहां मांगी कितनी सीटें

Loksabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट होने लगी है। सभी सियासी अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में जुट गए हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ लगातार मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए एकजुट होकर रणनीति पर काम कर रहा है। लेकिन विपक्षी गठबंधन में सीटों को लेकर बात बनती नहीं दिख रही है। कांग्रेस गठबंधन में पूरी तरह से सहभागिता निभा रही है लेकिन सीटों को लेकर दलों में बिखराव दिख रहा है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले ही (INDIA Alliance) में धीरे-धीरे आपसी विवाद बढ़ने लगे हैं। ऐसे में कांग्रेस मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात जैसे कई राज्यों में बड़े भाई की भूमिका में रहना चाहती है, जबकि कई जगह वह झुकना भी नहीं चाहती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र कुछ ऐसे राज्य हैं, जहां कांग्रेस चाहती है कि सीटों का बंटवारा सही तरीके से किया जाए।

कई राज्यों में क्षेत्रीय दल नाराज

कांग्रेस इन राज्यों में क्षेत्रीय दलों को ज्यादा सीटें भी नहीं देना चाहती। इस बीच कांग्रेस की अलायंस कमेटी की रिपोर्ट भी आ गई है, जिसमें ये साफ कर दिया गया है कि कांग्रेस किस राज्य में कितने सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। रिपोर्ट के अनुसार,  कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 15 से 20 पर चुनाव लड़ना चाहती है।

Read Also: Bhopal: बालिका गृह से गायब हुई 12 युवतियां मिली अपने-अपने घर, दो अधिकारी निलंबित

इसके अलावा महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 16-20 सीटों पर, बिहार की 40 सीटों में से 4-8 सीटों पर और पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से 6-10 सीटों पर चाहती है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 7 सीटों पर, पंजाब की 13 सीटों में से 6 सीटों पर, दिल्ली की 7 सीटों में से 3 सीटों पर, तमिलनाडु की 39 सीटों में से 8 सीटों पर, केरल की 20 सीटों में से 16 और जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर कांग्रेस की नजर है, जहां से वह चुनाव लड़ना चाहती है।

14 जनवरी से पहले सहमति चाहती है कांग्रेस

कांग्रेस की इन सीटों पर नजर के बाद विवाद इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि इन राज्यों की क्षेत्रीय पार्टी नाराज है। क्षेत्रीय दलों का कहना है कि कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटों की मांग कर रही है और क्षेत्रीय दलों के पास कुछ बचा नहीं है। सीटों के बंटवारे को लेकर महाराष्ट्र से पश्चिम बंगाल तक बवाल मचा है। 14 जनवरी से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो जाएगी ऐसे पार्टी चाहती है कि यात्रा से सीटों पर सहमति बन जाए।

Read Also: Ind vs Afg: भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, इब्राहिम जादरान संभालेंगे कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *