Ind vs Afg: भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, इब्राहिम जादरान संभालेंगे कमान

Ind vs Afg T20 Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया। अफगानिस्तान टीम की कमान इब्राहिम जादरान को सौंपी गई है। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की सीरीज 11 जनवरी से शुरू हो रही है।

अफगानिस्तान की टीम में दिग्गज स्पिनर राशिद खान को शामिल किया गया है लेकिन वह एक भी मैच खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। यूएई के खिलाफ इब्राहिम जदरान की कप्तानी में हाल ही में अफगानिस्तान ने टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।

मुजीब उर रहमान को मिली जगह

इब्राहिम जादरान के नेतृत्व वाली टीम में मुजीब उर रहमान को जगह मिली है। यूएई के खिलाफ सीरीज में वह टीम का हिस्सा नहीं थे। रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल रहे इक्रम अली खिल को भारत के खिलाफ मुख्य टीम में जगह दी गई है। टीम में शामिल किए गए दिग्गज स्पिनर एक भी मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्होंने हाल ही में कमर की सर्जरी कराई है।

read also: Haryana: भिवानी-महेन्द्रगढ़ को लेकर नैना चौटाला का बड़ा बयान- बताया कौन ठोकेगा चुनावी ताल

राशिद नहीं बिखेरेंगे स्पिन का जलवा

वह अभी पूरी तरह चोट से नहीं उभरे हैं। इसी कारण वह इस सीरीज में अपनी स्पिनर गेंदबाजी का जलवा बिखेरते हुए नहीं दिखाई देंगे। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा।

सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी इंदौर का होल्कर स्टेडियम करेगा। सीरीज का अंतिम मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु को एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का अभी ऐलान नहीं किया गया है।

read also: Haryana: भिवानी-महेन्द्रगढ़ को लेकर नैना चौटाला का बड़ा बयान- बताया कौन ठोकेगा चुनावी ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *