Politics: विपक्षी गठबंधन में सीटों को लेकर फंसा पेंच, कांग्रेस से बड़ी कुर्बानी मांग रहे सहयोगी दल ?

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। अपने घटक दलों के साथ बीजेपी सहज दिख रही है। बीजेपी चुनाव को लेकर पूरी गंभीरता के साथ तैयारियों में जुटी है। विपक्षी गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है।

घटक दलों के साथ हुई बैठक में विपक्षी गठबंधन अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है। सीट बंटवारे का फॉर्मूला कई बैठक होने के बाद भी तैयार नहीं हुआ। सीटों को लेकर सभी अपनी-अपनी बंशी बजा रहे हैं। सहयोगी दलों की सीटों की मांग को लेकर कांग्रेस सहज नहीं दिख रही है।

कांग्रेस के टालू रवैये ने बढ़ाई बेचैनी

गठबंधन में क्षेत्रीय दल ज्यादा सीटों की मांग कर हैं लेकिन कांग्रेस अपनी सियासी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं है। इसके अलावा सपा आम आदमी पार्टी जदयू राजद और टीएमसी कम सीटों के फॉर्मूले पर तालमेल करने पर तैयार नहीं है। वह कांग्रेस से ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Ind vs Afg: भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, इब्राहिम जादरान संभालेंगे कमान

सहयोगी दलों की मांग पर कांग्रेस के टालू रवैये से घटक दलों की बेचैनी बढ़ने लगी है। सहयोगी दल कांग्रेस से ज्यादा की कुर्बानी मांग रहे हैं। जिसके बाद विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है। अब कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति के सदस्य सलमान खुर्शीद का बयान आया कि सीट बंटवारे के लिए रविवार से बैठकें होंगी, किंतु कांग्रेस की ओर से तत्काल कह दिया गया कि यह पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं है।

14 जनवरी से पहले सुलझ जाएगा मसला

अब ख़बर है कि समिति के संयोजक मुकुल वासनिक ने घटक दलों से विमर्श करके सीट बंटवारे का फार्मूला तैयार किया है। शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट भी सौंप दी है। माना जा रहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने से पहले मसला सुलझा लिया जाएगा। ऐसे में उन राज्यों पर भी चर्चा कर ली गई है, जहां सीटों को लेकर ज्यादा मारामारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 14 जनवरी से पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने से पहले यह मसला सुलझा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bhopal: बालिका गृह से गायब हुई 12 युवतियां मिली अपने-अपने घर, दो अधिकारी निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *