Delhi Winter Holiday: देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम जारी है। बढ़ती सर्दी को लेकर सरकार ने स्कूलों के लिए नया फरमान जारी किया है। राजधानी में कक्षा 5वीं तक के स्कूलों की छुट्टी को 5 दिन आगे बढ़ा दिया है। हालांकि, आज सुबह छुट्टियां नहीं बढ़ाई गई थी लेकिन बाद में बढ़ती ठंड के कारण छुट्टियां बढ़ा दी गई।
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शनिवार शाम को स्कूलों को खोलने का आदेश दिया था। रविवार सुबह शीतलहर का प्रकोप देखते हुए स्कूलों को छुट्टी को लेकर फरमान जारी किया गया। जारी आदेश में दिल्ली शिक्षा विभाग ने कहा था कि दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के कारण स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।
दिल्ली के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों/प्रधानाचार्यों को इस जानकारी को सभी हितधारकों के बीच प्रसारित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पर भी नोएडा प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है।
नोएडा प्रशासन ने आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए है। जारी आदेश में कहा गया है कि घने कोहरे और ठंड को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश सभी स्कूलों पर लागू होगा।