Rajasthan Chunav 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान चुनावी हलफनामे में बड़ा खुलासा हुआ। हलफनामे में सचिन पायलट ने खुद को तलाकशुदा दर्शाया।
सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। जिसमें अपनी पत्नी के सामने लिखा तलाकशुदा। बता दें कि साल 2018 के हलफनामे में उन्होंने अपनी पत्नी सारा पायलट का जिक्र किया था। साथ में संपत्ति का ब्यौरा दिया था। साल 2023 में ऐसा नहीं हुआ।
कौन है सारा?
बता दें कि सचिन पायलट की शादी जम्मू-कश्मीर के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला की बेटी सारा से हुई थी। सारा जम्मू-कश्मीर के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला की बहन हैं। सचिन और सारा के दो बेटे हैं। जिनका नाम अरन और विहान है।
साल 2004 में हुई शादी
सचिन पायलट और सारा की शादी साल री 2004 में हुई थी। इस शादी में बहुत कम लोगों को बुलाया गया था। इस शादी के लिए सारा ने अपने परिवार के खिलाफ बगावत की थी। सारा और सचिन विदेश में पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे।
सचिन पायलट और सारा के अलग होने की चर्चा पहले भी हो चुकी है। नौ साल पहले भी दोनों के अलग होने की खबरें आई थीं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान सचिन पायलट और सारा के अलग होने की चर्चाएं थीं लेकिन उस वक्त इन्हें अफवाह बताकर खारिज कर दिया गया था।