UP Cabinet Meeting: बैठक में 20 प्रस्ताव पर लगी मुहर, पौने 2 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त मिलेगा गैस सिलेंडर

UP Cabinet Meeting: सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लखनऊ में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी। योगी सरकार ने दिवाली गिफ्ट देते हुए बड़ा ऐलान कर दिया। अब प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके तहत 1 करोड़ 75 लाख 4 हजार 385 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।

इसके अलावा बैठक में बड़ी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए रियायती दरों पर जमीन देने और प्रोत्साहन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि सैमसंग इंडिया को मेगा परियोजना के 15 वर्ष में 1751 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा। इसी में एलजी इंडिया का 567 करोड़ रुपए निवेश है। उन्हें भी नियमानुसार प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

आगे वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश में एफडीआई के जरिए 9400 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। प्रदेश में एफडीआई नीति के अंतर्गत 100 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश पर जमीन खरीदने और स्टाम्प ड्यूटी में छूट देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *