Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ हैं। यह आतंकी हमला पुलिस स्टेशन पर किया गया है। इस हमले में अब तक एक पुलिसकर्मी समेत 5 लोगों की मौत हो गई। साथ कई लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
पुलिस स्टेशन पर बरसाईं गोलियां
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमला पाकिस्तान के बलूचिस्तान में किया गया है। अचानक करीब 20 आतंकी आए और पुलिस स्टेशन पर गोलियां बरसाने लगे। जिला पुलिस अधिकारी मुहम्मद बलूच ने हमले की पुष्टि की और बताया कि कांस्टेबल एस्सा और हसन ने हमलावरों को घेरने की कोशिश की।
अब तक 5 लोगों की मौत
आतंकी लगातार गोलियों की बरसात करते रहे। जिसमें एक पुलिस कर्मी समेत चार श्रमिकों की मौत हो गई। यह मजदूर आतंकी हमलों से बचने के लिए स्टेशन में रातभर के लिए शरण लिए हुए थे। इससे पहले 14 अक्टूबर को तुरबत के उपग्रह शहर में एक हमले में बंदूकधारियों ने छह श्रमिकों की हत्या कर दी थी।
हमले के बाद स्थानीय अधिकारियों ने प्रांत के बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं को सुरक्षा स्थिति में सुधार होने तक रात के दौरान पुलिस स्टेशनों पर रहने के लिए कहा है। हालांकि अब तक किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस और सेना के जवान इस मामले में जांच कर रही है।