Haryana: पानीपत में बनेंगे 14 कम्युनिटी सेंटर, विधायक प्रमोद विज ने दी जानकारी, देखिए पूरी लिस्ट

Haryana: पानीपत शहर को 14 कम्युनिटी सेंटर की सौगात मिली है। शहर के अलग-अलग वार्डों में यह सेंटर बनाए जाएंगे। सीएम मनोहर के अन्त्योदय के मूलमंत्र को साकार करने का काम विधायक प्रमोद विज कर रहे हैं। विधायक का कहना है कि हमने आम आदमी और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह 108 भवनों का लक्ष्य रखा था।

अब तक शहर में 20 भवनों का निर्माण हो चुका है और 50 भवनों का निर्माण कार्य जारी है। इसी कड़ी में अलग-अलग वार्डों में 14 भवन और बनाए जाएंगे। इन भवनों के निर्माण में करीब 4 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने बताया कि बीजेपी अन्त्योदय की विचारधारा पर कार्य कर रही है। हम हर सरकारी योजना का लाभ एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाना चाहते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों के लिए पानीपत में 108 भवनों का निर्माण कर रहे हैं।

यहां बनेंगे भवन….

वार्ड 4 में आर्य समाज मंदिर, पटेल नगर –  49 लाख

वार्ड 7 में पंचायती धर्मशाला, राजीव कॉलोनी- 49 लाख

वार्ड 8 में वाल्मीकि चौपाल धर्मशाला, सेठी चौक- 18.75 लाख

वार्ड 9 में रंग मंच कला संगम, नजदीक किला – 26.51 लाख

वार्ड 9 में जगन्नाथ सामुदायिक केंद्र – 48 लाख

वार्ड 11 में कबीर धर्मशाला, गणेश नगर – 45 लाख

वार्ड 15 में हनुमान मंदिर धर्मशाला, किशनपुरा- 21.65 लाख

वार्ड 16 में जनता धर्मशाला – 35.22 लाख

वार्ड 17 में वृद्धाश्रम – 23.96 लाख

वार्ड 18 में कबीर धर्मशाला, धानक बस्ती – 9 लाख

वार्ड 19 अनाथ आश्रम, शिव नगर – 26.09 लाख

वार्ड 20 सीनियर सिटीजन कम्युनिटी सेंटर – 18.52 लाख

वार्ड 23 श्री गणेश कम्युनिटी सेंटर – 14.59 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *