भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन हुए लापता

भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन ने बुधवार को मिग 21 बाइसन जेट में उड़ान भरी लेकिन अभी तक उनकी वापस होने की कोई ख़बरनहींहै. उधर पाकिस्तान का दावा है कि उनके आर्मी सेना ने दो भारतीय पायलटों को बंदी बना लिया है. लेकिन अभी तक इसकी कोई अधिकारिक रुप से पुष्टी नहीं की गई है.

आपको बता दें, बुधवार को पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान खान ने प्रेस कॉन्फेंस के जरिये भारत को बातचीत का प्रस्ताव भेजा है. लेकिन अगर भारत और पाकिस्तान बॉर्डर के इलाकों की बात करें तो वहां दोनों ही देशों के जवानों में तनातनी का माहौल है पाकिस्तान द्वारा लगातार कई बार Loc पार करने की कोशीश कर रही है. लेकिन, भारतीय सेना उन्हें लगातार मुंहतोड़ जबाब दे रही है.

इधर पंजाब माधोपुर बार्डर पर भारतीय आवाम ने अपने घर और सरजमीं खाली करने से मना कर दिया है. इनका कहना है कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच जंग हुआ तो भारतीय सेनाओं की मदद करेंगे, उन्हें खाने-पीने और जरुरी सामान मुहैया करायेंगे और भारतीय सेना की सेवा करेंगे तो वहीं बॉर्डर के उसपार सन्नाटा कायम है. पाकिस्तानी आवाम अपने घरों-मकानों को छोड़कर जा चुके हैं. वहां सिर्फ पाकिस्तानी सेनाओं की हरकतें दिख रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *