इमरान खान बोले -जंग हुई तो न मैं काबू कर पाउँगा न नरेन्द्र मोदी

भारत पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एक बार फिर से शांति का राग अलापा है. इमरान खान ने प्रेस कान्फ्रेंस कर पुलवामा हमले पर बात-चीत करने का प्रस्ताव रखा है.उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के बारे में बात करते हुए कहा कि युद्ध के बाद किसी के हाथ में इसे रोक पाना नहीं होगा.

इमरान ने कहा की पहला विश्व युद्ध छह महीनों में ख़तम होने वाला था लेकिन उसको 6 साल हो गए. दुसरे विश्व युद्ध में हिटलर ने रूस पर फ़तह करने की सोची थी लेकिन उसको मुह की खानी पड़ेगी. आतंक के खिलाफ अमेरिका ने क्या सोचा था कि अफ्रग़ानिस्तान से इतने दिनों तक फंसा रहेगा.

Pakistan Prime Minister Imran Khan: If a war takes place, it will not be in my or Narendra Modis control. If you want any kind of talks on terrorism, we are ready. Better sense must prevail. We should sit down & talk pic.twitter.com/XydmNgLYYC
ANI (@ANI) February 27, 2019

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास बताता है कि जंगों में हम एक-दूसरों का आंकलन नहीं कर पाते. जो हथियार हमारे पास हैं और आपके पास हैं, क्या उसका आंकलन न कर पाने की गलती की जा सकती है. क्या हमें सोचना नहीं चाहिए अगर जंग शुरू होती है तो यह किधर जाएगी. क्योंकि तब यह न मेरे क़ाबू में होगी और न नरेंद्र मोदी के काबू में होगी.

इतना ही नहीं इमरान खान ने आज के पाकिस्तानी वायुसेना घुसपैठ के बारे में बात करते हुए कहा कि हम ये बताना चाहते थे कि हमें जवाबी कार्यवाई करने आती है. इमरान ने दावा कि हमने भारतीय वायुसेना के दो विमानों को गिराया है और पायलट हमारे पास हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *