भदोही विस्फोट का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी फरार, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले हुए विस्फोट के 4 दिन हो गए है लेकिन इसका मुख्य आरोपी कलियर मंसूरी अभी तक पुलिस की चुंगल से बाहर है. ऐसे में पुलिस की कार्य प्रणाली सवाल उठ रहा है कि आखिर वो कहां गायब हो गया है? पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है. वहीं पुलिस अफसर का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी की प्रयास लगातार जारी है.

बता दें बीते 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश के भदोही में एक पटाखा कारोबारी के घर अचानक विस्फोट हो गया. जिसमे 12 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे. जिनका इलाज बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है. बिस्फोट इतना भयानक था की मकान पूरी तरह से धवस्त हो गई थी, इस ब्लास्ट के वजह से अगल-बगल के मकान भी विस्फोट की जद में आए थे.

इस घटना में मारे गए 12 लोगों में से पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी 9 बुनकर और भदोही के 3 लोग थे. जिसमे मुख्य आरोपी कलियर मंसूरी के 2 बेटे भी शामिल है. हालांकि अभी तह पुलिस मंसूरी तक नहीं पहुँच पाई है. धमाका क्यों हुआ और कैसे हुआ, इस बात का खुलासा उसकी गिरफ्तारी से ही हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *