Weather Update: इस बार जमकर बरसेगा मानसून, बड़े शहरों को IMD ने किया अलर्ट, सामान्य से कई फीसदी ज्यादा होगी बारिश

Weather Update IMD Alert: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। उत्तर भारत में भी मानसून दस्तक दे चुका है और शुक्रवार सुबह दिल्ली एनसीआर में जमकर बरसात हुई। इस दौरान मौसम विभाग ने एक खुशखबरी सुनाई और कहा कि इस बार सामान्य से 6 फीसदी बारिश ज्यादा होगी और मानसून देश पर मेहरबान रहेगा।

इस दौरान मौसम विभाग ने कहा कि खेती उपज और मानसून पर सक्रिय रहने वाले काम धंधों पर इस बार सक्रिय असर पड़ेगा। सामान्य से ज्यादा बारिश होने पर फसलों के खराब होने की संभावना कम होगी और रबी की फसलों की बुवाई और उपज पर सकारात्मक असर दिखाई देगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने देश के कई बड़े शहरों को अलर्ट किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि देश के कई बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु समेत कई शहरों में ज्यादा बारिश होने की वजह से जलभराव और सड़क धंसने की समस्या हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने नवीनतम मौसम बुलेटिन में कहा है कि 30 जून तक पूरे भारत में बारिश होगी। साथ ही देश के 25 फीसदी हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

ये इलाके हैं कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम-बंगाल और सिक्किम यह सभी पूर्वोत्तर राज्य है। यहां इस साल सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। दरअसल, भारत के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में जून से सितंबर के महीनों के दौरान यानी 4 महीनों वार्षिक वर्षा का 90 फीसदी से अधिक हिस्सा प्राप्त होता है।

Read Also: http://T20 WC Final 2024 Pitch Report: बारबाडोस में गेंदबाजों या बल्लेबाजों किसका रहेगा दबदबा, जानें पिच रिपोर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून रहेगा चार फीसदी ज्यादा

मौसम विभाग ने पहले ही यह आगाह कर दिया था कि इस साल सामान्य से ज़्यादा बारिश होगी और 2024 में जून से सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से लगभग चार प्रतिशत ऊपर रहेगा। जून से सितंबर तक देश में 80 फीसदी से अधिक वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण होती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून हिंद महासागर से उत्पन्न होता है, जो दो शाखाओं में बंट जाता है-अरब सागर शाखा और बंगाल की खाड़ी शाखा। पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में अरब सागर से आने वाले मानसून से बारिश होती है।

Read Also: http://Parliament Session 2024: पेपर लीक चर्चा पर बोले राहुल गांधी, ‘हम छात्रों को संयुक्त संदेश देना चाहते थे’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *