Parliament Session 2024: लोकसभा सत्र का आज पांचवां दिन है। संसद की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने नीट मामले में जमकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम विपक्ष और सरकार की ओर से भारत के छात्रों को एक संयुक्त संदेश देना चाहते थे कि हम इस मुद्दे को जरूरी मानते हैं। इसलिए हमने सोचा कि छात्रों के सम्मान के लिए हम आज नीट पर आज चर्चा करेंगे। केन्द्र सरकार लगातार नीट परीक्षा पर चर्चा से दूर भाग रही है।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक से नौजवान के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। सबसे ज्यादा पेपर लीक के मामले हरियाणा में देखें गए हैं। नीट परीक्षा में पेपर लीक हुआ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं। हम इस पर चर्चा लेकर आए थे और जब सदन में इसे उठाया गया तो माइक को बंद किया गया। अगर विपक्ष के नेता का माइक बंद किया जाएगा, तो विपक्ष के अन्य सांसदों में रोष होगा और ऐसा ही सदन में हुआ। हम मांग करते हैं कि इस मुद्दे पर चर्चा की जाए।
Read Also: http://Land Scam: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को मिली जमानत, झारखंड हाईकोर्ट ने दी राहत
बता दें कि, लोकसभा की कार्यवाही एक जुलाई तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट का मुद्दा उठाया और विपक्षी सांसदों के साथ मिलकर इस मामले पर चर्चा की मांग की। स्पीकर ओम बिरला ने आग्रह किया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाए। इस पर स्पीकर ने कहा कि सरकार इस पर चर्चा करने के लिए तैयार है।