Parliament Session 2024: लोकसभा चुनाव के बाद संसद का पहला सत्र चल रहा है। सदन के चौथ दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद एक मौका ऐसा आया जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा पर भड़क गए और फटकार लगाते हुए कहा कि सलाह मत दिया करो कि जिस पर आपत्ति होनी चाहिए और किस पर नहीं…चलो बैठो।
दरअसल, ऐसा तब हुआ जब केरल की तिरुवंतपुरम लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद शशि थरूर सदन में शपथ ग्रहण करने के बाद लौट रहे थे। शशि थरूर ने शपथ लेने के बाद जय संविधान का नारा लगाया। शपथ ग्रहण करने के बाद शशि थरूर जब स्पीकर ओम बिरला से हाथ मिलाकर अपनी सीट की ओर लौट रहे थे, स्पीकर ने उन्हें टोका। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि संविधान की शपथ तो ले ही रहे हैं। ये संविधान की शपथ है।
स्पीकर की इस बात पर कांग्रेस के ही सांसद दीपेंद्र हुड्डा अपनी जगह खड़े हुए और कहा कि इस पर आपको आपत्ति नहीं होनी चाहिए थी सर। इसके बाद लोकसभा स्पीकर भड़क गए और दीपेन्द्र हुड्डा का फटकार लगाई। कहा कि किस पे आपत्ति, किस पे आपत्ति न हो सलाह मत दिया करो…चलो बैठो। इसे लेकर अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आपत्ति जताई है।
प्रियंका ने एक्स पर पोस्ट कर सवालिया लहजे में कहा है कि भारत की संसद में ‘जय संविधान’ नहीं बोला जा सकता? उन्होंने स्पीकर की आपत्ति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा- संसद में सत्ता पक्ष के लोगों को असंसदीय और असंवैधानिक नारे लगाने से नहीं रोका गया लेकिन विपक्षी सांसद के ‘जय संविधान’ बोलने पर आपत्ति जताई गई। यह भेदभाव कैसा है।