Weather Update: उत्तर भारत में मानसून कब देगा दस्तक? 12 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में इस समय लोग लू के थपेड़ों और चिलचिलाती गर्मी से परेशान हैं। एक महीने से जारी हीटवेव का कहर उत्तर भारत झेल रहा है। फिलहाल, उत्तर भारत में हीटवेव से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 16 जून तक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और झारखंड में हीटवेव जारी रहने की आशंका जताई है।

Read More

Odisha में पहली बार मोहन चरण माझी सरकार, दो डिप्टी सीएम ने भी ग्रहण की शपथ, पीएम मोदी मौजूद

Odisha Oath Ceremony: आंध्र प्रदेश के बाद ओडिशा में नए सीएम मोहन चरण माझी ने शपथ ग्रहण कर ली है। इससे पहले टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के सीएम के रूर में चौथी बार शपथ ग्रहण की और साथ पवन कल्याणा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की। आंध्र प्रदेश के बाद ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है और सीएम माझी के साथ-साथ दो डिप्टी सीएम ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है।

Read More

Kathua Terror Attack: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Kathua Terror Attack: मंगलवार की रात जम्मू-कश्मीर के कठुआ इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ कठुआ जिले के हीरानगर इलाके के सैडा सोहाल में हुई और इसमें एक आतंकवादी और मारा गया। अब आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया है।

Read More

UP: अयोध्या में बनेगा NSG का हब, राम मंदिर के रहेगा पास, आतंकी हमलों की धमकी को लेकर गृह मंत्रालय का फैसला

Ayodhya NSG Hub: अयोध्या धाम में यूपी एसटीएफ और एटीएस यूनिट के बाद नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) का हब बनने जा रहा है। देश में एनएसजी का यह छठवां हब होगा। इससे पहले चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और अहमदाबाद एनएसजी का क्षेत्रीय हब है। अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और आतंकी हमलों की धमकी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Read More

PM Oath Ceremony: तीसरी शपथ के लिए नरेन्द्र मोदी तैयार, समारोह के लिए पहुंचे विदेशी मेहमान

PM Oath Ceremony 3.0 Term: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अब 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

Read More

Delhi: मोदी कैबिनेट 3.0 में 63 मंत्री ले सकते हैं शपथ…गृह…वित्त…रक्षा और विदेश मंत्रालय रहेगा बीजेपी के पास

Modi Cabinet 3.0 Oath Ceremony: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तीसरी बार राष्ट्रपति भवन में एक बार फिर से शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ समारोह कार्यक्रम शाम 7:15 बजे आयोजित होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी मंत्रिमंडल में 63 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसकी तस्वीर लगभग साफ होती दिखाई दे रही है। इस बार मोदी मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे दिखाई देंगे।

Read More

Delhi: शपथ से पहले प्रधानमंत्री की संभावित मंत्रियों के साथ बैठक, बोले- 2047 तक भारत को बनाएंगे विकसित राष्ट्र

Modi Term 3.0 Oath Ceremony: देश की राजधानी दिल्ली में आज एनडीए सरकार का तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएमओ में संभावित मंत्रियों के साथ बैठक की है। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार तीसरी बार कार्यकाल पूरा करेगी और हमने 100 दिनों का रोडमैप तैयार कर लिया है।

Read More

Horoscope 9 June 2024: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़िए पूरा राशिफल

Horoscope 9 June 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 जून 2024, रविवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दिन कई राशि वाले जातकों की किस्मत चमकेगी। मिथुन राशि के जातकों के लिए 9 जून का दिन बेहद अहम रहने वाला है। इस राशि वालों के आर्थिक क्षेत्र में सुधार होगा और नौकरी में तरक्की की संभावना बनेगी। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। इसी के साथ जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

Read More

UP: अखिलेश ने कर दिया फैसला, अब करहल सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, इस नेता का नाम चल रहा सबसे आगे

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बनने के बाद अब वह करहल विधानसभा सीट छोड़ने जा रहे हैं। करहल सीट पर जल्द ही विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं। शनिवार को अखिलेश के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद यह साफ हो गया है कि वह लखनऊ नहीं बल्कि दिल्ली में रहेंगे। साल 2022 में अखिलेश यादव ने करहल सीट से चुनाव लड़ा था।

Read More

Politics: राहुल गांधी बने नेता प्रतिपक्ष, CWC की बैठक में चुनावी परिणाम पर मंथन, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी मौजूद  

CWC Meeting: लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद विपक्षी गठबंधन (इंडी) ब्लॉक की सरकार नहीं बन रही है। तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए केन्द्र में सरकार बनाने जा रहा है। रविवार 9 जून को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। आज दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजित हो रही है। इस बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष चुना गया।

Read More