UP: अखिलेश ने कर दिया फैसला, अब करहल सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, इस नेता का नाम चल रहा सबसे आगे

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बनने के बाद अब वह करहल विधानसभा सीट छोड़ने जा रहे हैं। करहल सीट पर जल्द ही विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं। शनिवार को अखिलेश के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद यह साफ हो गया है कि वह लखनऊ नहीं बल्कि दिल्ली में रहेंगे। साल 2022 में अखिलेश यादव ने करहल सीट से चुनाव लड़ा था।

अखिलेश यादव ने बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को 66 हजार वोटों के अंतर से हराया था। अब अखिलेश यादव इस सीट को छोड़कर जा रहे हैं और इस सीट पर अब जल्द ही उपचुनाव की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। सपा की टिकट के दावेदारों की दौड़ में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव का नाम सबसे आगे है। तेज प्रताप यादव को अखिलेश यादव ने इस लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट से प्रत्याशी बनाया था।

इसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया था और बाद में अखिलेश यादव ने इस सीट से खुद चुनाव लड़ा था। तेज प्रताप यादव को इस सीट से हटा दिया था। अब चर्चा है कि उपचुनाव में करहल से तेज प्रताप यादव चुनावी ताल ठोकते नजर आएंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे और वायनाड सीट को छोड़ेंगे।

Read Also: Politics: राहुल गांधी बने नेता प्रतिपक्ष, CWC की बैठक में चुनावी परिणाम पर मंथन, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी मौजूद

इसी के साथ अब वायनाड सीट पर लोकसभा उपचुनाव होगा। दरअसल, राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा था। जिसके बाद राहुल गांधी को एक लोकसभा सीट को छोड़ना है। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा।

Read Also: http://T-20 WC 2024: भारत पाक महामुकाबले से भारत को तगड़ा झटका, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए रोहित शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *