Horoscope 9 June 2024: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़िए पूरा राशिफल

Horoscope 9 June 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 9 जून 2024, रविवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दिन कई राशि वाले जातकों की किस्मत चमकेगी। मिथुन राशि के जातकों के लिए 9 जून का दिन बेहद अहम रहने वाला है। इस राशि वालों के आर्थिक क्षेत्र में सुधार होगा और नौकरी में तरक्की की संभावना बनेगी। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। इसी के साथ जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। किसी अनजान डर के चलते परेशान रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी दोस्त के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपका रहन-सहन आज कष्टमयी हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। अफसरों से सद्भाव बनाकर रखना होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचना होगा। अचानक धन प्राप्ति होने की संभावना है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे।

कर्क राशि

रविवार 9 जून का दिन कर्क राशि वालों के लिए संयमित रहने का दिन है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचना होगा। किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आपका मन परेशान हो सकता है। भाई-बहनों के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए 9 जून का दिन मिलाजुला रहने की संभावना है। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों में आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु संयमित रहने की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति बनाए रखने के प्रयास करेंगे। भाइयों का साथ मिल सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखें। किसी मित्र के सहयोग में कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों की आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पिता से धन प्राप्त होगा। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आपको आत्मसंयत रहने की आवश्यकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों की नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार भी बढ़ेगा। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज के दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों के कारोबार के विस्तार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में उच्चपद की प्राप्ति होने की संभावना है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Read Also: Politics: राहुल गांधी बने नेता प्रतिपक्ष, CWC की बैठक में चुनावी परिणाम पर मंथन, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी मौजूद

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का आज के दिन आलस्य अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। पुराने मित्र से कारोबार का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पश्रिम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित होगा। आज आपका मन अशान्त रहेगा।

कुंभ राशि

रविवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए आत्मविश्वास में कमी लाने वाला रहेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। व्यापार करने वाले जातकों के कारोबार में अवरोध आ सकते हैं।

मीन राशि

रविवार 9 जून के दिन मीन राशि वालों के जातकों के मन में आशा-निराशा के भाव आ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबार के उद्देश्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार में आपसी मनमुटाव से बचें। धन की प्राप्ति होगी।

Read Also: http://T-20 WC 2024: भारत पाक महामुकाबले से भारत को तगड़ा झटका, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए रोहित शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *