Haryana: विधायक दल के नेता चुने गए नायब सिंह सैनी, कल पंचकूला में होगा शपथ ग्रहण समारोह

Haryana Oath Ceremony: हरियाणा में नई सरकार के गठन के लिए चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक आयोजित हो रही है। बैठक में विधायक दल का नेता नायब सिंह सैनी को चुना गया। नायब सिंह सैनी गुरुवार 17 अक्टूबर को पंचकूला में सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल है।  

Read More

Haryana Oath Ceremony: 15 अक्टूबर नहीं अब इस तारीख को शपथ लेंगे नायब सैनी, पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओं का लगेगा जमावड़ा

Haryana Oath Ceremony: हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। सीएम के अलावा बीजेपी हरियाणा में दो डिप्टी सीएम बना सकती है। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 में आयोजित होगा और इसको लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।

Read More

Haryana: 15 अक्टूबर को नायब सैनी का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी समेत बीजेपी शासित प्रदेशों के सीएम होंगे शामिल

Haryana Oath Ceremony: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। इसको लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि, अभी इस तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि इस तारीख को ही शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा।

Read More

Haryana Vidhansabha Chunav 2024: प्रदेश में 90 सीटों पर काउंटिंग जारी, शुरुआती रूझान में कांग्रेस को बहुमत, सीएम सैनी को छोड़कर सभी मंत्री पीछे

Haryana Vidhansabha Chunav 2024: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती हुई और अब ईवीएम मशीनों से वोटों की गिनती की जा रही है। 22 जिलों में 93 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी विधानसभा सीट की काउंटिंग के लिए 2-2 सेंटर और बाकी 87 सीटों के लिए एक-एक सेंटर बनाया गया है।

Read More

Haryana Voting Live Update: पथराव और झड़पों के बीच शाम 4 बजे तक 54.3 फीसदी मतदान, पलवल में बदली गई ईवीएम

Haryana Voting Live Update: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम चार बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक 54.3 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग 63 फीसदी यमुनानगर, उसके बाद मुस्लिम बाहुल्य नूंह में 60.6 प्रतिशत और कैथल में 60.4 प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे कम वोटिंग 44.2 प्रतिशत फरीदाबाद में हुई।

Read More

Haryana Chunav 2024: मतदान के बीच बोलीं कुमारी शैलजा, ‘बीजेपी हमेशा स्वागत के लिए तैयार’

Haryana Chunav 2024: प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से मतदान बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। कांग्रेस की दिग्गज नेता और सिरसा सांसद कुमारी शैलजा ने हिसार के एक मतदान बूथ पर मतदान किया। उन्होंने मतदान के बाद कहा कि प्रदेश में परिवर्तन होने जा रहा है।

Read More

Haryana Election 2024:  प्रदेश में मतदान जारी, मतदान बूथों पर लगी लंबी-लंबी कतारें, पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कुमारी शैलजा को लेकर कर दिया बड़ा दावा

Haryana Election 2024: हरियाणा में सुबह सात बजे से 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। आज प्रदेश के 1031 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। लोकतंत्र के इस पर्व में कुल 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे।

Read More

Haryana Chunav 2024: मतदान से पहले बड़ा उलटफेर, बीजेपी को तगड़ा झटका, अशोक तंवर ने फिर थामा हाथ का साथ

Haryana Chunav 2024 Ashok Tanwar Join BJP: हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी नेता अशोक तंवर की कांग्रेस में वापसी हो गई है।

Read More

Haryana Chunav 2024: पलवल में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- कांग्रेस को लगी ठगी की लत, दामाद और दलाल किए मालामाल

Haryana Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस को ठगी की आदत पड़ गई है। कांग्रेस शासन में 10 साल तक दलाल और दामाद मालामाल हुए हैं। कांग्रेस ने हिमाचल और कर्नाटक में में झूठ बोला, अब हरियाणा में झूठे वादे बेच रहे हैं। कर्नाटक और हिमाचल की स्थिति आप देख रहें होंगे।

Read More

Haryana Chunav 2024: बीजेपी ने रणजीत सिंह चौटाला समेत 8 नेताओं को किया निलंबित, अनुशासनहीनता को लेकर गिरी गाज

Haryana Chunav 2024: भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पार्टी के 8 नेतों को निलंबित कर दिया। इनमें पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और पूर्व विधायक देवेन्द्र कादयान का नाम शामिल है। यह सभी नेता पार्टी से बगावत कर पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। अनुशासनहीनता को लेकर पार्टी आलाकमान ने यह कार्रवाई की है।

Read More