Haryana: विधायक दल के नेता चुने गए नायब सिंह सैनी, कल पंचकूला में होगा शपथ ग्रहण समारोह

Haryana Oath Ceremony: हरियाणा में नई सरकार के गठन के लिए चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक आयोजित हो रही है। बैठक में विधायक दल का नेता नायब सिंह सैनी को चुना गया। नायब सिंह सैनी गुरुवार 17 अक्टूबर को पंचकूला में सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल है।  

जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान अनिल विज ने खुद सीएम पद के लिए नायब सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा। अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि कैबिनेट मंत्रियों में कौन से चेहरे शामिल किए जाएंगे। इसी के साथ पिछले कई दिनों से सीएम पद पर फंसी पेंच को सुलझाया जा चुका है।

सीएम पद के चेहरे पर होने वाले फैसले के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हरियाणा पहुंचे थे। इस मीटिंग में हरियाणा के सभी 48 विधायक भी शामिल हुए थे। नायब सैनी तोड़ी देर में राज्यपाल से मिलकर दावा पेश करेंगे और कल गुरुवार को समारोह आयोजित किया जाएगा।

बीजेपी ने लगाई जीत की हैट्रिक

बता दें कि, हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार चुनाव जीतकर जीत की हैट्रिक लगाई है। 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए गए। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 90 में से 48 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 37 सीट मिली है। बीजेपी ने लगातार तीसरी बार राज्य में अपना कब्जा जमाया है। ये अपने आप में रिकॉर्ड है, क्योंकि हरियाणा में कभी भी कोई पार्टी लगातार तीसरी बार चुनाव नहीं जीती है।

Read Also: http://Bangladesh Violence: हिन्दूओं की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार सख्त, विदेश मंत्रालय की बांग्लादेश को दो टूक

इतना ही नहीं, हरियाणा के इतिहास में बीजेपी का ये अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस भी हैं। बीजेपी इससे पहले कभी भी इतनी ज्यादा सीटें नहीं जी सकी है। इस बार बीजेपी ने 2014 और 2019 से भी बड़ी जीत हासिल करते हुए 48 सीटें जीत ली हैं। 2014 में बीजेपी ने 47 और 2019 में 40 सीटें जीती थीं।

Read Also: http://Jammu Kashmir: केन्द्र शासित प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस सरकार में शामिल नही, कहा- राज्य का दर्जा मिलने तक लड़ेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *