Haryana Chunav 2024: मतदान से पहले बड़ा उलटफेर, बीजेपी को तगड़ा झटका, अशोक तंवर ने फिर थामा हाथ का साथ

Haryana Chunav 2024 Ashok Tanwar Join BJP: हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी नेता अशोक तंवर की कांग्रेस में वापसी हो गई है। महेन्द्रगढ़ में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन वह नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में वह कांग्रेस का हिस्सा बन गए। रोचक बात यह है कि लोकसभा चुनाव में रिजर्व सीट सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा के खिलाफ तंवर ने चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव भारी मतों से हार गए थे।

महेन्द्रगढ़ में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन वह नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में वह कांग्रेस का हिस्सा बन गए। रोचक बात यह है कि लोकसभा चुनाव में रिजर्व सीट सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा के खिलाफ तंवर ने चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव भारी मतों से हार गए थे।

हरियाणा चुनाव का प्रचार थमने से एक घंटे पहले ही तंवर ने हाथ का साथ थामा है। तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अशोक तंवर के राहुल गांधी के मंच पर पहुंचने, पार्टी में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल हैंडल से भी पोस्ट किया है।

बता दें कि, अशोक तंवर को बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी शामिल किया था। एक घंटे पहले तक वह बीजेपी का प्रचार कर रहे थे और उन्होंने बीजेपी के पक्ष में एक ट्वीट भी किया था। पूर्व सांसद अशोक तंवर राहुल गांधी की रैली में पहुंचने से पहले बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार भी कर रहे थे।

Read Also: http://Haryana Chunav 2024: यमुनानगर में कांग्रेस पर बरसे राजनाथ सिंह, बोले- जहां-जहां पांव वहां हुआ बंटाधार

बीजेपी के पक्ष में की थी रैली

अशोक तंवर ने कांग्रेस में शामिल होने से करीब घंटे भर पहले अपने एक्स हैंडल से बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में हुई रैली की तस्वीरें पोस्ट की थीं। तंवर ने नलवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रणधीर पनिहार के समर्थन में एक दिन पहले हुई रैली की तस्वीरें पोस्ट करते हुए जीत का भरोसा व्यक्त किया था। उन्होंने दावा किया था कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी।

Read Also: http://Israel Iran War: इजरायल पर ईरान के हमले के बाद भारत में अलर्ट, इजरायली दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *