Haryana Election 2024: हरियाणा में सुबह सात बजे से 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। आज प्रदेश के 1031 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। लोकतंत्र के इस पर्व में कुल 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित माहौल में कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान को लेकर लोगों में अलग उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही बूथों पर लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई है।
कुमारी शैलजा का हुआ अपमान- मनोहर लाल
प्रदेश के पूर्व सीएम और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा को लेकर कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी के नेता सिर्फ दिखावा कर रहे हैं और लोग आखिरकार समझ गए हैं। कांग्रेस को एक परिवार के अलावा किसी की परवाह नहीं है। कुमारी शैलजा का समुदाय उन्हें अपना नेता मानता है, और जब उनका अपमान किया जाता है, तो लोग इसे अपना अपमान मानते हैं। जब किसी नेता के अनुयायी अपमानित महसूस करते हैं, तो वे उस पार्टी के खिलाफ हो जाते हैं जिसने उनके नेता का अपमान किया है।
सीएम पद को लेकर बोलीं शैलजा
वहीं, कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि यह कांग्रेस की परंपरा रही है कि चुनाव के बाद चर्चा करके मुख्यमंत्री का चेहरा तय किया जाता है। इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं है। हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा माहौल बना हुआ है। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है।
Read Also: http://पाकिस्तान जाएंगे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, SCO बैठक में करेंगे प्रतिभाग
सीएम सैनी ने किया मतदान
हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। वोट डालने के बाद सीएम सैनी ने कहा कि मैं हरियाणा की जनता से अनुरोध करूंगा कि मतदान जरूर करें। हरियाणा का मूड साफ दिख रहा है कि हरियाणा में बीजेपी की सरकार बन रही है। 10 साल में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में जबरदस्त काम किया है। कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति करती है, हरियाणा ने मन बना लिया है कि तीसरी बार बीजेपी की सरकार बन रही है।
सुबह 9 बजे तक मतदान…
पंचकूला – 5.3 फीसदी
अम्बाला – 8.7 प्रतिशत
यमुनानगर – 10.9 फीसदी
कुरुक्षेत्र – 9.6 प्रतिशत
कैथल – 10 फीसदी
करनाल – 6.2 फीसदी
पानीपत – 8.5 प्रतिशत
सोनीपत – 6.5 प्रतिशत
जींद – 10.2 फीसदी
फतेहाबाद – 8.9 प्रतिशत
सिरसा – 6.7 प्रतिशत
पलवल- 12 फीसदी मतदान