Haryana Chunav 2024: भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पार्टी के 8 नेतों को निलंबित कर दिया। इनमें पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और पूर्व विधायक देवेन्द्र कादयान का नाम शामिल है। यह सभी नेता पार्टी से बगावत कर पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। अनुशासनहीनता को लेकर पार्टी आलाकमान ने यह कार्रवाई की है।
हरियाणा बीजपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं को तुरंत प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। पार्टी द्वारा निष्कासित किए जाने वाले नेताओं में लाडवा से संदीप गर्ग, असन्ध से जिलेराम शर्मा, गन्नौर से देवेंद्र कादयान, सफीदो से बच्चन सिंह आर्य, रानिया से रणजीत चौटाला, महम से राधा अहलावत, गुरुग्राम से नवीन गोयल और हथीन से केहरसिंह रावत का नाम शामिल है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी की कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री रहे रणजीत सिंह चौटाला का पार्टी ने टिकट काट दिया था। इसके बाद उन्होंने रनिया से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। बताया जा रहा है कि बीजेपी और आरएसएस के सर्वे रिपोर्ट में रणजीत चौटाला की रिपोर्ट अच्छी नहीं आई थी। जिसके बाद माना जा रहा था कि उनका टिकट कट सकता है। पहली लिस्ट में ही चौटाला का टिकट काट दिया गया था।
बता दें कि, हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव का मतदान होना है। चुनावी प्रचार में सभी सियासी दलों के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। 3 अक्टूबर को प्रदेश में चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। 8 अक्टूबर को चुनावी परिणाम घोषित किया जाएगा।
Read Also:http://Iran की इजरायल को धमकी, नसरल्लाह की मौत का लेंगे बदला, अब ताकत की कोई सीमा नहीं