Haryana Chunav 2024: मतदान के बीच बोलीं कुमारी शैलजा, ‘बीजेपी हमेशा स्वागत के लिए तैयार’

Haryana Chunav 2024: प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से मतदान बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। कांग्रेस की दिग्गज नेता और सिरसा सांसद कुमारी शैलजा ने हिसार के एक मतदान बूथ पर मतदान किया। उन्होंने मतदान के बाद कहा कि प्रदेश में परिवर्तन होने जा रहा है। जनता ने बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए मतदान करना शुरू कर दिया है। हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।  

पोलिंग बूथ के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए शैलजा ने आगे कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला पार्टी आलाकमान तय करेगा। पार्टी नेतृत्व का फैसला आखिरी फैसला होगा। पार्टी का हर नेता पार्टी आलाकमान का फैसला मानेगा। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने पूर्व सीएम मनोहर लाल के बयान पर पलटवार किया है। मनोहर लाल ने कुमारी शैलजा को बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया था।  

इस ऑफर पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि, बीजेपी मेरा स्वागत इसलिए करना चाहती है, क्योंकि वह हरियाणा में बहुत कमजोर है। वह मजबूत नेताओं को अपने साथ लाने के लिए कुछ भी करेगी। इसलिए बीजेपी हर मजबूत नेता के स्वागत के लिए तैयार रहती है। लेकिन, मेरे अंदर कांग्रेस का खून है। मैं बीजेपी में कभी भी शामिल नहीं हो सकती।  

Read Also: http://पाकिस्तान जाएंगे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, SCO बैठक में करेंगे प्रतिभाग

पार्टी के प्रति मेरी प्रतिबद्धता- शैलजा

आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि, यह चुनाव हरियाणा की किस्मत बदलने वाला होगा। जनता की ओर से यह संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति मेरी प्रतिबद्धता कभी सवालों के घेरे में नहीं रही। मुझे विश्वास है कि आलाकमान पार्टी के लिए मेरे काम को कभी नजरअंदाज करेगा। हम प्रदेश में पूरी मजबूती के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। हरियाणा की जनता इस बार कांग्रेस को आशीर्वाद दे रही है।

Read Also: http://Maharashtra के डिप्टी स्पीकर मंत्रालय में तीसरी बिल्डिंग से कूदे, अपनी सरकार के खिलाफ दिखाए बागी तेवर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *