Bihar: बीजेपी में शामिल हुए मनीष कश्यप, बिहार में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, लड़ सकते हैं चुनाव?

Bihar Manish Kashyap Join BJP:  लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी को बिहार में मजबूती मिली है। मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बीजेपी को ज्वॉइन कर लिया है। गुरुवार को मनीष कश्यप अपनी मां के साथ दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। जहां पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी और संजय मयूख ने मनीष को पार्टी सदस्यता ग्रहण कराई। मनीष के बीजेपी में आने के बाद बिहार में उनको बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट दिया जा सकता है।

Read More

Loksabha Chunav 2024: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी को कैंसर, बोले- आम चुनाव में प्रचार नहीं कर पाऊंगा

Loksabha Chunav 2024 Sushil Modi: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी पिछले 6 महीनों से कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सुशील मोदी ने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर पाऊंगा और मैंने इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दे दी है।

Read More

Bihar: कांग्रेस और आरजेडी में सीटों का बंटवारा, संयुक्त प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

Bihar INDI Alliance Seat Allot: बिहार में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रमुख घटक दल आरजेडी के साथ कांग्रेस का सीट बंटवारा तय हो गया। सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आरजेडी में लंबे समय से रस्साकशी चल रही थी। दोनों दलों ने शुक्रवार को संयुक्त प्रेस वार्ता कर सीटों की जानकारी दी। प्रदेश में कांग्रेस 9, राजद 26, भाकपा माले 3, माकपा और भाकपा एक-एक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Read More

Bihar Board 10th Result: 12वीं के बाद जल्द जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, जानिए संभावित तारीख

Bihar Board 10th Result: बिहार में आज 12वीं के छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 87.21 फीसदी रहा। इसके अलावा बोर्ड ने अलग-अलग संकायों के टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी। अब ऐसे में 12वीं के बाद 10वीं के छात्र अपने परिणामों की ओर निहार रहे हैं।

Read More

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड का इंटरमीडिएट परिणाम घोषित, टॉपर्स की लिस्ट जारी, पढ़िए पूरी जानकारी

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स परिणाम के साथ-साथ सभी स्ट्रीम के टॉपरों की लिस्ट भी जारी कर दी है। रिजल्ट में 87.21 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार ने टॉप किया। साइंस में सीवान के मृत्युंजय कुमार ने टॉप किया। कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने टॉप किया।

Read More

Bihar: पटना में 12वीं के छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस के साथ नोकझोंक, JDU कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी

Bihar Student Protest: बिहार में आज सैकड़ों छात्रों ने पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। नाराज छात्रों ने कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और सड़क को घंटोभर के लिए जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब छात्रों को समझाने का प्रयास किया, तो इस दौरान छात्रों की पुलिस के साथ झड़प हो गई।

Read More

Bihar: नाराज पशुपति पारस का मंत्रिमंडल से इस्तीफा, बोले- मेरे साथ नाइंसाफी हुई, एनडीए से भी हुए अलग

Bihar Seats Sharing: मंगलवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। पशुपति पारस का कहना है कि एनडीए में मेरे साथ नाइंसाफी हुई है और अब मैं गठबंधन से अलग हो रहा हूं। दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए पारस ने कहा कि मैं आगे की रणनीति तैयार कर रहा हूं।

Read More

Bihar: एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारा, बीजेपी 17, JDU 16 और चिराग पासवान को मिली इतनी सीटें

Bihar NDA Seats Sharing: बिहार में एनडीए में लोकसभा सीटों को लेकर बंटवारा हो गया है। बीजेपी 18, जेडीयू 17 सीटों पर चुनावी ताल ठोकेगी। इसके अलावा एनडीए के घटक दल चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने एनडीए नेताओं के साथ प्रेस वार्ता कर सीट शेयरिंग को लेकर जानकारी दी और सभी दलों ने इसे स्वीकार भी कर लिया है।

Read More

बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी…थोड़े लजाये, थोड़े सकुचाये दिखे नीतीश कुमार

औरंगाबाद: बिहार के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की 21 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने औरंगाबाद के रतनुआ गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित भी किया। लेकिन हाल में ही पाला बदलकर एनडीए में आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी के साथ मुस्कुराते तो जरूर रहे और संबोधित ​भी किया ​लेकिन जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारों के बीच इसी मंच से सीएम नीतीश कुमार थोड़े सकुचाये हुए से दिखे। उन्होंने यह तो कहा कि इस बार आप चार सौ सीटें जीतेंगे लेकिन उन्हें अपने संबोधन में बार-बार प्रधानमंत्री को यह भरोसा दिलाना पड़ रहा था कि अब जो आया हूं तो कहीं नहीं जाऊंगा।

Read More

Bihar: प्रदेश के अपर मुख्य सचिव के के पाठक का इस्तीफा…महज अफवाह या हकीकत

पटना: विगत कुछ महीनों से बिहार में एक अधिकारी सर्वाधिक चर्चा में हैं वो हैं के के पाठक। कभी उनके इस्तीफे की खबरें आती हैं तो कभी छुट्टी पर जाने की। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कह दिया है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक एक ईमानदार अधिकारी हैं।

Read More