Loksabha Chunav 2024 Sushil Modi: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी पिछले 6 महीनों से खतरनाक बीमारी कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सुशील मोदी ने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर पाऊंगा और मैंने इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दे दी है।
पूर्व डिप्टी सीएम ने भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। पीएम मोदी को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।
पूर्व डिप्टी सीएम के इस पोस्ट के बाद विपक्षी गठबंधन ने सवेंदना जताई है और पोस्ट करते हुए कहा कि राजनीति अपनी जगह है। हम चाहते हैं कि जल्दी से स्वस्थ होकर फिर राजनीति में सक्रिय हो जाए। सुशील मोदी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई।
लोग अपने तरीके से सुशील मोदी के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वरुण राज नाम के यूजर ने कहा कि आप एक योद्धा है सर..आप कैंसर से भी जीत जायेंगे…बाबा विश्वनाथ से आपके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करते हैं। विपिन मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा कि बहुत दुःख हुआ सुनकर…राजनीति से विराम लेकर उचित इलाज कराएं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। शीघ्र ठीक होने की कामना है।
Read Also: Money Laundering Case: संजय सिंह को मिली जमानत, SC में ईडी ने नहीं किया विरोध
बिहार बीजेपी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ट्वीट करते हुए सवेंदना जताई और जल्द शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि खबर मिलने के बाद बहुत दुख पहुंचा है। मैं पूरी बिहार की जनता की ओर से आपके स्वस्थ स्वास्थ्य की कामना करता हूं। आप स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय जीवन में आएं, ऐसी प्रार्थना आज हर कोई कर रहा है।
चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं सुशील मोदी
सुशील मोदी बिहार की राजनीति में बड़ा नाम है। राज्य में उन्हें बीजेपी का बड़ा नेता माना जाता है। बीजेपी नेता सुशील मोदी लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, इस साल उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा गया। उन्होंने साल 2004 के लोकसभा चुनाव में भागलपुर से जीत हासिल की थी, लेकिन बिहार में नीतीश के साथ सरकार बनाने के बाद उन्होंने संसद से इस्तीफा दे दिया था और फिर 2005 से 2013 तक बिहार सरकार में लगातार उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री बने रहे।
Read Also:Cricket: टी-20 विश्वकप से पहले इंग्लैंड को तगड़ा झटका, इस धाकड़ ऑलराउंडर ने खेलने से किया इंकार