संतोष कुमार सिंह
औरंगाबाद: बिहार के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की 21 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने औरंगाबाद के रतनुआ गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित भी किया। लेकिन हाल में ही पाला बदलकर एनडीए में आये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी के साथ मुस्कुराते तो जरूर रहे और संबोधित भी किया लेकिन जय श्रीराम और मोदी-मोदी के नारों के बीच इसी मंच से सीएम नीतीश कुमार थोड़े सकुचाये हुए से दिखे। उन्होंने यह तो कहा कि इस बार आप चार सौ सीटें जीतेंगे लेकिन उन्हें अपने संबोधन में बार-बार प्रधानमंत्री को यह भरोसा दिलाना पड़ रहा था कि अब जो आया हूं तो कहीं नहीं जाऊंगा।
क्या कहा मुख्यमंत्री ने
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार आने के लिए प्रधानमंत्री आभार जताया साथ ही कहा कि आप आए हैं तो अच्छा लग रहा है। बीच में मैं ही गायब हो गया था, अब आया हूं तो आप के साथ ही रहूंगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से कहा कि आज आए हैं और यह भी आशा है कि आगे भी आते रहेंगे। आप बिहार में काम करते रहेंगे और हम आपको क्रेडिट देते रहेंगे।
बहुत काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा बहुत सारा काम करवाया जा रहा है और बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। बहुत तेजी से काम हो रहा है. हम लोगों के यहां भी बहुत काम हो रहा है इसके लिए आपका मैं अभिनंदन करता हूं।Read Also: West Bengal: पीएम मोदी ने नदिया में किया 15 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, TMC पर लगाए गंभीर आरोप
चिरपरिचित अंदाज में बोला हमला
नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों को मिलकर लगातार कितना काम किए हैं। साथा ही उन्होंने बिना नाम लिए 2005 से पहले की लालू यादव-राबड़ी देवी के शासनकाल की बात करते हुए कहा, पहले कहीं कोई काम था कुछ नहीं था। कहीं आने-जाने की जगह नहीं थी। कोई पढ़ना नहीं चाहता था. हम लोग 2005 से ही सारा काम बिहार में करवाए हैं। हम लोग आपस में मिलजुल करके बिहार आप बहुत आगे बढ़ रहे हैं। हम लोग यही चाहते हैं क्या आपके द्वारा जो काम हो रहा है और जो राज्य का जो काम हो रहा है।
लोगों से मुखातिब नीतीश कुमार ने कहा कि
बिहार प्राचीन जगह है और यह बढ़ जाएगा इसमें आपको बहुत ज्यादा क्रेडिट मिलेगा। जो भी विकास होगा उसका श्रेय आपको देते रहेंगे। साथ ही जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को मैं बिल्कुल बता रहा हूं पूरा का पूरा बुलंद होकर के रहिएगा और आपस में कोई भी बात नहीं करना चाहिए। मिलजुल करके काम करना चाहिए और बहुत आगे बढ़ाना है।