Bihar Board 10th Result: 12वीं के बाद जल्द जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, जानिए संभावित तारीख

Bihar Board 10th Result: बिहार में आज 12वीं के छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 87.21 फीसदी रहा। इसके अलावा बोर्ड ने अलग-अलग संकायों के टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी। अब ऐसे में 12वीं के बाद 10वीं के छात्र अपने परिणामों की ओर निहार रहे हैं।

इन परीक्षार्थियों के लिए लेटेस्ट अपडेट यह है कि परिणाम अब जल्द ही घोषित किए जाएंगे। फिलहाल, बोर्ड की ओर से हाईस्कूल रिजल्ट के संबंध में कोई सूचना जारी नहीं की गई है लेकिन पिछले वर्ष के पैटर्न के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, साल 2023 में बीएसईबी की ओर से इंटमीडिएट परीक्षाफल 21 मार्च,2024 को रिलीज किए गए थे। इसके बाद, मार्च के आखिर में यानी कि 31 मार्च, 2024 को दसवीं कक्षा के नतीजों का एलान कर दिया गया था।

अगर ऐसे में (BSEB) यही पैटर्न फॉलो करता है तो फिर संभव है कि इस महीने के आखिर तक यानी कि नतीजों का एलान हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड अगले सप्ताह के अंत तक यानी कि 30 मार्च, 2024 तक परिणाम जारी कर देगा। हालांकि, 10वीं के छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें 10वीं रिजल्ट के बारे में संबंध में ताजा अपडेट मिल सके।

Read Also: TMC नेता महुआ मोइत्रा के घर CBI का छापा, कैश फॉर क्वेरी केस में लिया गया एक्शन

दो शिफ्टों में संपन्न हुई परीक्षा

गौरतलब है कि, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षाओं 2024 का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक कंडक्ट कराई गई थीं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होती थी। अब जल्द ही नतीजों का एलान जल्द किया जाएगा। यह पोर्टल पर चेक किया जा सकेगा। हालांकि, अभी बोर्ड की ओर से कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है।

Read Also: Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड का इंटरमीडिएट परिणाम घोषित, टॉपर्स की लिस्ट जारी, पढ़िए पूरी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *