Bihar: बीजेपी में शामिल हुए मनीष कश्यप, बिहार में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, लड़ सकते हैं चुनाव?

Bihar Manish Kashyap Join BJP:  लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी को बिहार में मजबूती मिली है। मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बीजेपी को ज्वॉइन कर लिया है। गुरुवार को मनीष कश्यप अपनी मां के साथ दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। जहां पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी और संजय मयूख ने मनीष को पार्टी सदस्यता ग्रहण कराई। मनीष के बीजेपी में आने के बाद बिहार में उनको बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट दिया जा सकता है। पार्टी आलाकमान मनीष को किसी सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

बीजेपी में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने कहा कि इन लोगों की वजह से ही जेल से निकल पाया और मेरे जीवन में अब बुरे दिन समाप्त हो गए हैं और मैं अब बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। मुझे बिहार को मजबूत करना है। मैं अब बीजेपी के साथ मिलकर प्रदेश को मजबूत करने का काम करूंगा और प्रदेश की जनता की समस्याओं को उठाकर उनका निस्तारण करने का काम करूंगा।

मनीष के बीजेपी में आने के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष कश्यप जैसा व्यक्ति जो जनता के सरोकार को उठाता है, वो बीजेपी के साथ है। मैं मनीष को जानता हूं, वे गरीबों का भला चाहते हैं और गरीबों का भला करने के लिए वह पीएम मोदी के साथ जुड़े हैं। हम उनका बहुत ख्याल रखेंगे और सम्मान करेंगे। हम सभी मिलकर बिहार को एक विकास प्रदेश बनाने के लिए मेहनत करेंगे।

Read Also: T20 Wc Cup 2024: विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने चुनी विश्वकप के लिए प्लेइंग इलेवन, इस कप्तान को कर दिया ड्रॉप

मनीष के बीजेपी के साथ जाने को लेकर अटकलें कई दिनों से चल रही थी और कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्दी बीजेपी में शामिल होकर बिहार की किसी सीट से चुनाव लड़ेंगे और जीतकर जनता के जमीनी मुद्दों को उठाएंगे। इन अटकलों पर विराम गुरुवार सुबह तब लगा जब उन्होंने अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट को शेयर किया और लिखा कि बहुत दिनों बाद मां के चेहरे पर खुशी देखी है। अब जल्दी ही सब ठीक होने जा रहा है।

Read Also: Election Commission: बीजेपी और कांग्रेस को चुनाव आयोग का नोटिस, चुनावी भाषणों को लेकर 29 अप्रैल तक देना होगा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *