Loksabha Chunav 2024: इंदौर में ‘सूरत कांड’, कांग्रेस प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापिस, बीजेपी में शामिल

Loksabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश के इंदौर में गुजरात का सूरत कांड देखने को मिला है। कांग्रेस से इंदौर प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है और वह साथ ही साथ बीजेपी में शामिल हो गए। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले सूरत के प्रत्याशी नीलेश कुंभानी का नामांकन सूरत से रद्द हो गया था और वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल को निर्विरोध जीत हासिल हुई थी।

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अक्षय बम के साथ सेल्फी शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, इंदौर से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी में स्वागत है।  

13 मई को होगा मतदान

बता दें कि, इंदौर लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए 25 अप्रैल तक नामांकन भरे गए थे। नाम वापसी के लिए 29 अप्रैल दिन आखिरी दिन था। इससे पहले कांग्रेस को कुछ ख़बर लग पाती तब तक कैलाश विजयवर्गीय ने इस ऑपरेशन को अंजाम दे दिया। इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 13 मई को होगा और मतगणना 4 जून को संपन्न होगी। 

मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई यानी इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा चुनाव उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने बीते 24 अप्रैल को ही अपना नामांकन दाखिल किया था। हलफनामे में बम ने अपनी कुल प्रॉपर्टी 57 करोड़ रुपए बताई थी। खास बात यह है कि कांग्रेस उम्मीदवार के पास कोई कार नहीं है। वह 14 लाख रुपए की घड़ी पहनते हैं।

Read Also: BJP Condidates List: आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील को टिकट, नॉर्थ मुंबई सेंट्रल से पूनम महाजन को नहीं मिला टिकट

कांग्रेस प्रत्याशी के पास चल संपत्ति 8.50 करोड़ रुपए तो अचल संपत्ति 46.78 करोड़ रुपए हैं। पेशे से बिजनेसमैन बम की सालाना आय 2.63 करोड़ रुपए हैं। वह 41 किलो चांदी और 275 ग्राम सोना रखते हैं। इसके अलावा उसकी पत्नी के पास 21 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रहे अक्षय की पत्नी के पास 3 किलो सोना और 9.3 किलो चांदी है।

Read Also: West Bengal: सीएम ममता बनर्जी फिर चोटिल, आसनसोल जाते समय हेलिकॉप्टर में गिरीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *