BJP Condidates List: आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील को टिकट, नॉर्थ मुंबई सेंट्रल से पूनम महाजन को नहीं मिला टिकट

BJP Condidates List: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने अपनी 15वीं लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने सांसद पूनम महाजन का टिकट दिया है, जबकि उनकी जगह आतंकी कसाब को फांसी दिलवाने वाले वकील उज्जवल निकम को टिकट दिया है। निकम को मुंबई उत्तर मध्य से चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि, उज्जवल निकम की गिनती देश के तेज तर्रार सरकारी वकीलों में होती है।

वकील निकम आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिलवाने से लेकर, 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल मामलों में सरकारी पक्ष की पैरवी कर चुके हैं। अब सरकार ने उन्हें मुंबई उत्तर मध्य से प्रत्याशी बनाया है। अगर बात पूनम महाजन की जाए तो पिता प्रमोद महाजन की 2006 में हत्या के बाद वह बीजेपी में शामिल हुई थी।

साल 2009 में पहली बार घाटकोपर वेस्ट से सांसद चुनाव लड़ीं, लेकिन हार गईं। 2014 में मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से उन्होंने कांग्रेस की प्रिया दत्त को हराया और सांसद बन गई। पूनम ट्रेन्ड पायलट हैं। उन्होंने इसकी ट्रेनिंग अमेरिका के टेक्सास से ली है। उनके पास 300 घंटे फ्लाइंग का अनुभव है। ब्राइटन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट से बीटेक की डिग्री 2012 में पूरी की थी।

Read Also: West Bengal: सीएम ममता बनर्जी फिर चोटिल, आसनसोल जाते समय हेलिकॉप्टर में गिरीं

गौरतलब है कि, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट पर क‍िसी भी पार्टी का दबदबा नहीं रहा है। इस सीट से कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी जीती है। इसके अलावा शिवसेना और आरपीआई के प्रत्याशी भी जीतने में सफल रहे हैं। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट से पूनम महाजन ने बाजी मारी थी। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रिया दत्त को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। एक ओर पूनम महाजन को जहां 4,86,672 वोट मिले थे, वहीं प्रिया दत्त को 3,56,667 वोट मिले थे।

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट 2014 में बीजेपी की पूनम महाजन जीतीं, तो साल 2009 में कांग्रेस से सुनील दत्त की बेटी प्र‍िया दत्त ने बाजी मारी, प्र‍िया दत्त ने बीजेपी के महेश राम जेठमलानी को हराया था। जबकि साल 2004 में इस सीट पर एकनाथ गायकवाड़, 1999 में श‍िवसेना के मनोहर जोशी तो 1998 में आरपीआई के रामदास अठावले ने कब्जा जमाया था।

Read Also: Rice Flour Face Pack: चावल के आटे के साथ बनाए फेस पैक्स, गर्मियों में निखर उठेगी आपकी त्वचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *