Punjab Congress Condidates List:  कांग्रेस ने चार प्रत्याशियों पर लगाई मुहर, लुधियाना से अमरिंदर सिंह वडिंग को टिकट

Punjab Congress Condidates List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पंजाब में अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में चार प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है। गुरदासपुर से सुखजिंदर रंधावा, लुधियाना से अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, खडूर साहिब से कुलबीर जीरा और आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला को टिकट दिया गया है।

पंजाब में नामांकन भरने की तारीख करीब आ रही है। प्रदेस में 7 मई को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कांग्रेस ने तीन सूची जारी कर चुनावी जंग शुरू कर दी है। पंजाब में एक जून को चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस अब तक प्रदेश की 12 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है।

1. जालंधर (SC)- चरणजीत सिंह चन्नी

2 अमृतसर- गुरजीत सिंह औजला

3 फतेहगढ़ साहिब (SC)- अमर सिंह

4 बठिंडा- जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू

5 संगरूर- सुखपाल सिंह खेहरा

6 पटियाला- धर्मवीर गांधी

7 होशियारपुर – यामिनी गोमर

8 फरीदकोट- अमरजीत कौर

9 गुरदासपुर- सुखजिंदर रंधावा

10 लुधियाना- अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

11 खडूर साहिब- कुलबीर जीरा

12 आनंदपुर साहिब- विजय इंदर सिंगला

पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर अब तक कांग्रेस 12 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। फिरोजपुर सीट से अब तक पार्टी ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कयास लगाए जा रहे हैं बहुत जल्द इस सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा।

Read Also: Loksabha Chunav 2024: इंदौर में ‘सूरत कांड’, कांग्रेस प्रत्याशी ने लिया नामांकन वापिस, बीजेपी में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *