Loksabha Chunav 2024: नामांकन से पहले राजनाथ सिंह का रोड शो, सीएम योगी समेत कई दिग्गज मौजूद

Loksabha Chunav 2024: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बीजेपी ने लखनऊ से प्रत्याशी बनाया है। आज राजनाथ सिंह इस सीट से नामांकन करने जा रहे हैं। नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने राजधानी में एक रोड शो निकाला और जनता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सिंह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

राजनाथ सिंह का रोड शो बीजेपी प्रदेश मुख्यालय से निकलकर हजरतगंज के रास्ते परिवर्तन चौंक से स्वास्थ्य भवन तिराहे तक पहुंचेगा। भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक बदली गई है। सामान्य वाहन वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे।

कैसा रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट…

चारबाग से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसे केकेसी से होकर कैटोनमेंट के रास्ते जाएंगी।

बापू चौराहे से वाहन हजरतगंज की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन लालबाग या सिसेंडी तिराहे के रास्ते जाएंगे।

हजरतगंज चौराहे से वाहन बाबू की ओर नहीं जाएंगे।

डालीगंज तिराहा से वाहन सीडीआरआई तिराहा, स्वास्थ्य भवन चौराहे को नहीं जाएंगे। यह वाहन इक्का तांगा नदवा बंधे से जा सकेंगे।

सिकंदराबाद चौराहे से वाहन हजरतगंज की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन दैनिक जागरण चौराहे से होकर जाएंगे।

रोडवेज बस 1090 से चिरैया झील के रास्ते कैसरबाग बस अड्डे को नहीं जाएंगे। यह बंदरिया बाग से कैटोनमेंट के रास्ते जा सकेंगी।

परिवर्तन चौक चौराहे से वाहन केडी सिंह बाबू स्टेडियम के रास्ते हजरतगंज को नहीं जाएंंगे। यह वाहन एसबीआई कट से हनुमान सेतु चिरैयाझील चौराहे के रास्ते जाएंगे।

सीएमओ कार्यालय चौराहे से वाहन चकबस्त की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन कैसरबाग बस अड्डा चौराहा, अशोकलाट चौराहा अथवा रेजीडेंसी तिराहा, डालीगंज चौराहा के रास्ते जाएंगे।

सफेद बारादरी से वाहन चकबस्त चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन अशोकलाट चौराहे से जाएंगे।

कैसरबाग बस अड्डे से वाहन चकबस्त चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। यह वाहन अशोकलाट चौराहा, सीएमओ कार्यालय चौराहा, रेजीडेंसी तिराहा, डालीगंज चौराहा के रास्ते जाएंगे।

Read Also: Rice Flour Face Pack: चावल के आटे के साथ बनाए फेस पैक्स, गर्मियों में निखर उठेगी आपकी त्वचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *